Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsGrowing Anger Over Unclean Ghats Ahead of Chhath Puja in Dumraon
छठ घाटों की सफाई नहीं होने से व्रतियों में नाराजगी

छठ घाटों की सफाई नहीं होने से व्रतियों में नाराजगी

संक्षेप: घाटों की सफाई नहीं होने से लोगों में बढ़ता जा रहा आक्रोश लोगों के बढ़ते दबाव के बाद वार्ड पार्षद सक्रिय हो गए हैं तथा छठ घाटों की सफाई के लिए नगर परिषद कार्यालय का दौड़ लगाने लगे हैं। वार्ड पार्षदों...

Fri, 17 Oct 2025 09:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

घाटों की सफाई नहीं होने से लोगों में बढ़ता जा रहा आक्रोश 18 छठ घाटों पर होती है पूजा, स्नान कर देते हैं लोग अर्घ्य तलाब में उतरने के लिए नहीं शुरू हुआ सीढ़ी निर्माण कार्य फोटो संख्या- डुमरांव, निज संवाददाता। नगर परिषद के डुमरांव शहर व विस्तारित क्षेत्रों के कुल 18 घाटों पर छठ पूजा होती है। पूजा से पहले नगर परिषद हर साल छठ घाटों के साथ नदी, तलाब और नहरों की सफाई कराता है। साथ ही व्रतियों के स्नान घाटों पर उतरने के लिए सुगम सीढ़ियों का निर्माण भी कराता है। लेकिन, नप द्वारा इस बार तैयारी का केवल आश्वासन दिया जा रहा है।

धरातल पर कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। नप के इस रवैये को लेकर छठ कमेटी के सदस्यों में काफी नाराजगी है। वे अपने वार्ड पार्षदों, कार्यवाहक चेयरमैन व ईओ पर दबाव बना रहे हैं। लोगों के बढ़ते दबाव के बाद वार्ड पार्षद सक्रिय हो गए हैं तथा छठ घाटों की सफाई के लिए नगर परिषद कार्यालय का दौड़ लगाने लगे हैं। वार्ड पार्षदों के बढ़ रहे दबाव के कारण अधिकारी घाटों का निरीक्षण कर उसकी कमियां दूर करने के लिए नप कर्मियों को सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इस संबंध में ईओ राहुलधर दूबे व कार्यवाहकर चेयरमैन विकास कुमार ने बताया की जिस घाट पर छठ पूजा होती है, उसकी सूची कर्मियों को दे दी गई है तथा वहां सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। पूजा से पहले सभी घाटों को चकाचक कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विस्तारित क्षेत्रों में नहर व नदी के किनारे होने वाले छठ पूजा के रास्ते में थोड़ी परेशानी आ रही है। उसे भी आपसी तालमेल बनाकर दूर कर लिया जाएगा।