शंखनाद के साथ घंटियों की मधुर ध्वनि से वातावरण दिव्य

Feb 16, 2026 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

शोभायात्रा शोभायात्रा महाकालेश्वर मंदिर में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया आरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया फोटो संख्या 22 कैप्शन-फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर रविवार की...

शंखनाद के साथ घंटियों की मधुर ध्वनि से वातावरण दिव्य

शोभायात्रा महाकालेश्वर मंदिर में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया आरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया फोटो संख्या 22 कैप्शन-फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर रविवार की देर शाम रघुनाथपुर महाकालेश्वर मंदिर स्थित शिव सरोवर पर गंगा आरती में करते कलाकार। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। फाल्गुन महाशिवरात्रि के अवसर पर तुलसी विचार मंच के तत्वावधान में रघुनाथपुर महाकालेश्वर मंदिर के समीप स्थित शिवगंगा सरोवर तट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। विद्वान अर्चक राजू मिश्रा, गोपी मिश्रा व विकास मिश्र द्वारा दशाश्वमेध घाट की तर्ज पर महाआरती संपन्न कराई गई। दीपों की जगमग रोशनी, शंखनाद के साथ घंटियों की मधुर ध्वनि से वातावरण दिव्य हो उठा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, गंगा समग्र के राष्ट्रीय आरती आयाम प्रमुख शंभूनाथ पाण्डेय, राजकुमार कुंवर, मुखिया अनिल पासवान, झुन्नू मिश्रा, फादर चौधरी, शंभू चंद्रवंशी व मंच के संयोजक शैलेश ओझा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। गंगा महाआरती के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार व विशेष भस्म आरती संपन्न हुई। ढोल-नगाड़ों और मंजीरों की धुन पर पारंपरिक शैली में की गई भस्म आरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफलता में प्रबंधन समिति के सदस्य मदन चौधरी, शैलेश ओझा, संतोष सिंह, मिथिलेश यादव, संतोष गुप्ता, आनंद शर्मा, विशाल सिंह, विकास गुप्ता सहित स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इससे पहले भव्य शिव बारात शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।