मध्याह्न भोजन नहीं बनाने वाले प्रधानाध्यापकों से किया शोकॉज

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन की सुविधा दी है। बक्सर में, विभाग ने उन प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है जिन्होंने ई-शिक्षा पोस्टल पर आवश्यक जानकारी अपलोड नहीं की। उर्दू विद्यालय शुक्रवार को बंद रहते हैं, जिसके कारण कुछ बच्चों को भोजन नहीं मिला। कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

मध्याह्न भोजन नहीं बनाने वाले प्रधानाध्यापकों से किया शोकॉज

युवा के लिए ------- गड़बड़ी शुक्रवार को बंद उर्दू विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से भी मांगा हर दिन शाम चार बजे तक ई-शिक्षा पोस्टल पर अपलोड कर बक्सर, हमारे संवाददाता। सरकार की ओर से प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन की सुविधा दी जाती है। ताकि, गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई भोजन के चलते बाधित नहीं हो। विभाग की ओर से लगातार इसकी निगरानी रखी जाती है कि सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन प्रतिदिन बने। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) नाजिश अली ने एमडीएम नहीं बनवाने वाले प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में निर्गत पत्र में कहा है कि मध्याह्न भोजन से लाभाविंत होने वाले बच्चों की संख्या हर दिन शाम चार बजे तक ई-शिक्षा पोस्टल पर अपलोड कर देना है।

परंतु यह कार्य नहीं किया गया है। हर दिन चार से पांच विद्यालयों ने मध्याह्न भोजन का लाभ अपने स्कूल के बच्चों को नहीं दिया है। उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापक से शोकॉज किया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर विभाग के नियमानुसार उर्दू विद्यालय शुक्रवार को बंद रहते है। उस दिन मध्याह्न भोजन बच्चों को उपलब्ध नहीं कराया जाता है। लेकिन जिन प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है उसमे उर्दू विद्यालय के स्कूलों के प्रधानाध्यापक भी हैं। वहीं इस संबंध में डीईओ संदीप रंजन से बात करने पर बताया कि यदि ऐसा हुआ है तब उसमें तत्काल सुधार कराया जाएगा। यह कोशिश की जाएगी कि आगे इस तरह की कोई गलती नहीं हो। कहा कि इस मामले की जांच वह स्वयं करेंगे। (बक्सर से नवीन पाठक)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।