
केसठ में राजस्व महाअभियान की सफलता के लिए हुई बैठक
सरकार ने जमीन विवादों की समस्या को हल करने के लिए राजस्व महाअभियान कार्यक्रम शुरू किया है। यह अभियान 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चलेगा। उप समाहर्ता रवि बहादुर और अन्य अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ...
नावानगर/केसठ, एक संवाददाता। जमीन विवाद की बढ़ती समस्याओं को लेकर सरकार ने राजस्व विभाग की ओर से राजस्व महाअभियान कार्यक्रम की शुरुआत की है। जो 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चलेगा। अभियान के सफल संचालन के लिए उप समाहर्ता रवि बहादुर, सीओ अभिषेक गर्ग व बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को केसठ मनरेगा भवन के सभागार में प्रखंडस्तरीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में सीओ ने राजस्व महाभियान को सफल बनाने के लिए जन प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। वहीं, केसठ मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहालवान ने इस पर विशेष जोर दिया कि कोई भी किसान छूटे नहीं।
इसके लिए सभी सरकारी कर्मी एवं सभी जनप्रतिनिधि मिलकर सरकार के इस महाअभियान को सफल बनाएं। महाभियान की सफलता को लेकर बीडीओ ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस दौरान लोगों ने बिहार सरकार की राजस्व महा अभिमान में सच्चाई , निष्ठा व ईमानदारी से काम करने और जनता की समस्याओं का निदान कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि सहित राजस्व कर्मचार व अंचल कर्मी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




