अतिक्रमणकारी पर प्रशासन का चला डंडा

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

इटाढ़ी के खरहना गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने पर प्रशासन ने कार्रवाई की। ग्रामीणों की शिकायत के बाद सीओ संतोष कुमार प्रीतम ने पुलिस बल के साथ मिलकर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अतिक्रमणकारी पर प्रशासन का चला डंडा

इटाढ़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरहना गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करना महंगा पड़ा। प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमणमुक्त कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहना गांव के सड़क किनारे सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर लोक शिकायत निवारण में परिवाद दायर किया था। मामले की सुनवाई व जांच के बाद अतिक्रमण हटाने का आदेश सीओ को दिया गया था। आदेश के आलोक में सीओ संतोष कुमार प्रीतम ने पुलिसबल के सहयोग से अभियान चलाया। वहीं सीओ ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।