गरीब लोगों की समस्याओं का होगा निदान : मंत्री
बक्सर में गरीब चौपाल कार्यक्रम के दौरान लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हर गरीब परिवार से संपर्क किया जाएगा। उनकी समस्याओं का समाधान घर जाकर किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की समस्याओं को सुनना और उन्हें सरकार तक पहुंचाना है।

पेज चार के लिए -------- चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर गरीब परिवार से संपर्क करने का प्रयास अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की समस्याओं को सुन सरकार तक पहुंचाएंगे फोटो संख्या- 07, कैप्सन- गुरुवार को गोयल धर्मशाला में मंत्री संतोष कुमार सुमन को अंबेडकर की तस्वीर भेंट करते हम के जिला महासचिव ऋषि कुमार राय व अन्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। गरीब किसी भी जाति धर्म के हो। उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। इसके बाद त्वरित निदान किया जाएगा। अधिकारी उनके घरों पर जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। पीड़ितों का केवल आवेदन प्राप्त नहीं किया जाएगा। बल्कि उसका लगातार फालोअप भी किया जाएगा। उक्त बातें गरीब चौपाल यात्रा कार्यक्रम के दौरान लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने गुरुवार को शहर के एक निजी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कहा कि हम (सेक्युलर) की ओर से पूरे प्रदेश में गरीब चौपाल अभियान चलाया जा रहा है। जो भी गरीब या पीड़ित लोग पटना नेता और अधिकारियों के यहां जाने में सक्षम नहीं है। उनके घरों पर जाकर उनकी समस्याओं को सुनने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि गरीबों को उनका हक दिलाने का प्रयास हम (सेक्युलर) कर रहा है।
गरीब चौपाल यात्रा का उद्देश्य
पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि गरीब चौपाल यात्रा का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की समस्याओं को सुनना और उन्हें सरकार तक पहुंचाना है। हम (सेक्युलर) हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, युवा व वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। बता दें कि हम (सेक्युलर) के जिला महासचिव ऋषि कुमार राय के नेतृत्व में गरीब चौपाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर ऋषि कुमार राय ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर गरीब परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया गया था। उनकी समस्याएं लिखित रूप में ली गई है। यह अभियान आगे चलता रहेगा।
पूरे सूबे में चल रहा गरीब चौपाल अभियान
जिलाध्यक्ष बलिराम कुशवाहा ने कहा कि गरीब चौपाल अभियान पूरे सूबे में चल रहा है। इसे जिले में भी सफलता पूवर्क संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला प्रवक्ता अनिल कुमार रजक ने की। इस अवसर पर अभिषेक नारायण पांडेय, हरेंद्र सिंह (किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष), सुमंत सिंह (विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष), दिग्विजय कुमार सिंह (जिला महासचिव), शीला देवी (महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष), उपाध्यक्ष मिथिलेश राजभर, सरोज कुमार पासवान, सुरेंद्र राम, जय प्रकाश शर्मा, लाल बहु प्रसाद, बाला मांझी, रमेश मांझी, रीमा पांडे, प्रियांका, मुन्ना बारी, विकास पासवान, सिद्ध पाल , रचना कुमारी, सपना कुमारी, विष्णु कुमार, कमलेश सिंह, सत्येद्र सिंह, तेज नारायण सिंह, सुदर्शन महतो, राधा किशन महतो, सीमा कुमारी, रीना देवी, रामयज्ञ यादव, राजीव रंजन, राजेश पांडेय, प्रदेश महिला अध्यक्ष स्मिता शर्मा, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता पासवान व संजय कुमार सिंह थे। (बक्सर से नवीन पाठक)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


