लकवाग्रस्त की लाचारी देख अधिकारियों ने दिया ट्राईसाईकिल
डुमरांव प्रखंड कार्यालय में आयोजित सहयोग शिविर में 161 लाभुकों ने आवेदन दिए। डीडीसी निहारिका छवि ने शिविर में समस्याओं के समाधान की दिशा में अधिकारियों को निर्देशित किया। केसठ और ब्रह्मपुर में भी शिविर में कई आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का तत्काल निष्पादन किया गया।

अंतिम पेज की लीड ------------- सहयोग डुमरांव प्रखंड कार्यालय में आयोजित सहयोग शिविर के स्टॉल का डीडीसी ने किया निरीक्षण शिविर में लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निदान सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के 16 स्टॉल लगाया गया 01 सौ 61 लाभुकों ने आवेदन देकर पाया लाभ फोटो संख्या- 08, कैप्सन- बुधवार को डुमरांव प्रखंड कार्यालय के सहयोग शिविर का निरीक्षण करती डीडीसी निहारिका छवि। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। राज्य सरकार के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान पहुंचे शहर के सोनार पट्टी निवासी लकवाग्रस्त गणेश कुमार केशरी ने अधिकारियों का ध्यान खींचा। कुर्सी के सहारे खींच कर शिविर में पेंशन की जांच कराने पहुंचे थे। वृद्ध की लाचारी देख अधिकारियों ने पेंशन की जांच कर जीवित प्रमाणपत्र बनाया। पत्नी के साथ पहुंचे गणेश को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराकर अधिकारियों संवेदनशीलता दिखाई। गणेश के साथ शिविर में मौजूद अन्य ने सबका सम्मान जीवन आसान कराने की सरकार की मंशा की तारीफ की। शिविर में ग्रामीण विकास विभाग, पीएम सूर्य घर योजना और स्वास्थ जांच शिविर सहित अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे।
ब्रह्मपुर में सहयोग शिविर का आयोजन
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


