‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ शिविर में 9 मामलों का निष्पादन
बुधवार को जवहीं दियर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर 'सबका सम्मान-जीवन आसान' शिविर का आयोजन हुआ। बीडीओ लालबाबू पासवान के नेतृत्व में 13 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 09 का मौके पर निष्पादन किया गया। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

राहत अलग-अलग विभागों से जुड़े आवेदनों का निष्पादन किया शिविर में कई मामलों का ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादन चक्की, एक संवाददाता। सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के जवहीं दियर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के विभिन्न वार्ड से काफी संख्या में महिलाएं व पुरूष शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ लालबाबू पासवान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें अलग-अलग विभागों से जुड़े आवेदनों का निष्पादन किया गया। शिविर में कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 09 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 04 आवेदन लंबित रखे गए।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदनों में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के 04, बिजली विभाग के 04, कृषि से संबंधित 01, सामाजिक सुरक्षा के 02, राशन कार्ड के 02 तथा मनरेगा से संबंधित 01 आवेदन शामिल थे। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के सभी आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। वहीं बिजली विभाग से जुड़े 02 मामलों का निष्पादन हुआ तथा 02 लंबित रहे। जबकि, सामाजिक सुरक्षा व राशन कार्ड के 01-01 मामलों का निष्पादन किया गया। मनरेगा से जुड़े आवेदन का भी मौके पर निपटारा किया गया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से उसका लाभ उठाने की अपील की। कहा कि समाज के गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों व महिलाओं के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। पात्र व्यक्ति उसका लाभ उठाकर अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। ------ पंचायत भवन में लगे शिविर में समस्याओं का समाधान फोटो संख्या 21 कैप्शन - बुधवार को इटाढ़ी स्थित पंचायत भवन में सबका सम्मान, जीवन आसान शिविर में उपस्थित पदाधिकारी। इटाढ़ी। स्थानीय पंचायत भवन पर बुधवार को बीडीओ किरण कुमारी के नेतृत्व में ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओ से संबंधित आवेदन दिया। शिविर में अलग-अलग विभागों से संबंधित कुल 09 मामले आए, जिसमें पेंशन योजना से संबंधित 04, राशन से 03 एवं कृषि का केवाईसी 02 किया गया। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित आवेदनों का निष्पादन शीघ्र करने का भरोसा दिलाया। शिविर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार, कृषि समन्वयक अनिल सिंह, किसान सलाहकार मनोज कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित थे। बताते चलें कि आज यानी, गुरूवार को बसुधर और बड़कागांव पंचायत में मेगा कैंप का आयोजन किया गया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




