ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सर बक्सर में वार्निंग लेबल की ओर फिर बढ़ने लगी गंगा

बक्सर में वार्निंग लेबल की ओर फिर बढ़ने लगी गंगा

गया था। उस समय से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। सीडब्ल्यूसी के कनीय अभियंता शर्मा ने बताया कि रविवार को शाम तीन बजे बजे तक गंगा का जलस्तर 57.95 मीटर दर्ज किया गया...

 बक्सर में वार्निंग लेबल की ओर फिर बढ़ने लगी गंगा
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरMon, 27 Sep 2021 10:31 AM
ऐप पर पढ़ें

बक्सर। हिन्दुस्तान संवाददाता

गंगा का जलस्तर एक बार फिर वार्निंग लेबल की ओर बढ़ने लगी है। दो दिनों से लगातार गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सीडब्ल्यूसी के कनीय अभियंता निलांबर कुमार शर्मा ने बताया कि गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 57.88 मीटर दर्ज किया गया था। उस समय से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।

सीडब्ल्यूसी के कनीय अभियंता शर्मा ने बताया कि रविवार को शाम तीन बजे बजे तक गंगा का जलस्तर 57.95 मीटर दर्ज किया गया है, जो वार्निंग लेबल से महज एक मीटर सैंतीस सेंटीमीटर नीचे है। उन्होंने बताया कि शाम तीन बजे के बाद भी गंगा के जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। उन्होंने अनुमान जताया कि पहाड़ी इलाके में हो रही बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।

बता दें कि बीते शनिवार से ही गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।

गंगा नदी में पानी घटने और बढ़ने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार भले ही अभी बाढ़ का खतरा नहीं है, लेकिन जो लोग बाढ़ का संकट झेल चुके हैं उनके माथे पर बल पड़ने लगा है। इस साल आई बाढ़ से जिले के चौसा, बक्सर, इटाढ़ी, ब्रह्मपुर, सिमरी और चक्की प्रखंड में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण किसानों को खासा नुकसान सहना पड़ा था। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देख तटीय इलाके लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें