Buxar News: गंगा के जलस्तर में आने लगी कमी, प्रशासन ने कहा सावधानी बरते
Buxar News: रविवार को गंगा का जलस्तर स्थिर हुआ था, लेकिन सोमवार को इसमें गिरावट आई। जलस्तर 59.59 मीटर से घटकर 59.48 मीटर तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने बाढ़ के खतरों को ध्यान में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और नदी किनारे जाने से मना किया है।

Buxar News: राहत गंगा का जलस्तर रविवार के दोपहर लगभग एक बजे से स्थिर हुआ चेतावनी बिन्दु और 60.32 मीटर को खतरे का निशान माना गया है बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में सोमवार को गंगा के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। चेतावनी बिन्दु को पार कर खतरे के निशान की तरफ तेजी से बढ़ रही गंगा के जलस्तर में सोमवार की सुबह से प्रति घंटे 02 सेमी से गिरावट होने लगी। इससे गंगा के तटवर्ती व दियारा इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम पांच बजे तक 59.59 मीटर से घटकर 59.48 मीटर तक चली गई है। इसे घटने की दर प्रतिघंटा 01 सेमी आंकी गई है। जबकि सुबह आठ बजे यह आंकड़ा 59.57 मीटर था। बताया कि गंगा का जलस्तर रविवार के दोपहर लगभग एक बजे से स्थिर हो गया था। लगभग छह घंटे की स्थिरता के बाद जलस्तर में कमी होने लगी है।
जलस्तर में गिरावट
बता दें कि जिले में गंगा के जलस्तर को 59.32 मीटर पर चेतावनी बिन्दु और 60.32 मीटर को खतरे का निशान माना गया है। जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत जारी किया चेतावनी गंगा के जलस्तर में वृद्धि व उफान को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बाढ़ व कटाव के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता व सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों के लिए नदी किनारे जाने से बचने, तैरने, स्नान व मनोरंजन, सहित रील्स, वीडियो बनाने या नौकाविहार करने जैसी दुस्साहसिक गतिविधियों पर रोक लगाई है। वहीं मवेशियों व पशुओं को भी सुरक्षित व ऊंचे स्थानों पर रखने की सलाह दी है। किसी भी आपातकालीन स्थिति या जलभराव की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 06183-223333 जारी किया गया है。

