हमारे भविष्य से जुड़े पर्यावरण को बचाना होगा: डीएम

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

पेज चार की लीडपर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : प्राचार्यकॉलेज पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेशपर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कीफोटो संख्या- 09, कैप्सन-...

हमारे भविष्य से जुड़े पर्यावरण को बचाना होगा: डीएम

पेज चार की लीड ---------- कार्यक्रम वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर डीएम ने पौधा लगा जीवन को बचाने का दिया संदेश कॉलेज के विद्यार्थियों ने पर्यावरण पर लघु नाटक कर दिया संदेश जलवायु में होने वाले परिवर्तन का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा 01-एक पौधा जन्मदिन या पर्व-त्योहारों पर लगाने का संदेश दिया फोटो संख्या- 06, कैप्सन- शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर डुमरांव कृषि महाविद्यालय में पौधरोपण करती डीएम साहिला व अन्य। डुमरांव, निज संवाददाता। पर्यावरण को बचाना है, जो हमारे भविष्य से जुड़ा हुआ है। इसका प्रभाव धरती पर रहने वाले मनुष्य सहित हर जीव-जंतु पर पड़ रहा है।

हम सभी को इसपर मिलकर काम करना होगा कि धरती पर पहले जैसा ही मानव और जीव-जंतु अपना जीवन जी सकें। जीवनदायनी गंगा को पवित्र और स्वच्छ रखना भी हमारा कर्तव्य है। उक्त बातें डीएम साहिला ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कहा कि जो पर्यटक गंगा के दर्शन करने के लिये पहुंचते हैं, उसके प्रदूषित होने से दुखित हो जाते हैं। इसके पहले डीएम ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर वहां उपस्थित सभी वैज्ञानिक, अधिकारी व किसानों को बच्चों के जन्म व अपने जन्मदिन या पर्व-त्योहारों पर एक-एक पौधा लगाने का संदेश दिया। इस मौके पर मौजूद कॉलेज के प्राचार्य डा. पारसनाथ, डुमरांव एसडीओ राकेश कुमार व बक्सर एसडीओ अविनाश कुमार ने भी पौधा लगाया। डीएम ने पौधारोपण करने के बाद कॉलेज के एटीआईसी, एआरआईएस सेल व प्लांट हेल्थ क्लीनिक का निरीक्षण किया। जीवन दायनी गंगा पर लघु नाटक की हुई प्रस्तुति इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जीवनदायनी गंगा पर एक लघु नाटक की प्रस्तुति कर सबका दिल जीत लिया। नाटक में कचरे का बहाव, मृत शव को फेंकने से इसके होने वाले दुष्परिणाम को दिखाया गया। इसमें कार्य करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। फिर सभी लोगों से गंगा को दूषित होने से बचाने को लेकर लोगों को जागृत करने के लिये शपथ दिलाई गई। रसायनिक प्रयोग कम करने पर दिया जोर डीएम के साथ वैज्ञानिकों ने रसायनिक प्रयोग कम करने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि खेतों में ज्यादा रसायनिक का प्रयोग करने से मिट्टी पर खराब प्रभाव पड़ता है। इसलिये उसकी उर्वरा शक्ति को बचाने के लिये रसायनिक का प्रयोग कम करना होगा। इतना ही नहीं ज्यादा रसायनिक का प्रयोग करने से अनाज के फसल पर तो पड़ता ही है, उसके दाने पर भी पड़ने से उसकी पौष्टिकता प्रभावित होती है। किसानों में डीएम ने वितरित किये पौधे पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र से आए किसानों के बीच डीएम ने पौधा वितरण किया। वहीं बेहतर करने वाले किसानों को डीएम ने पुरस्कृत भी किया। किसान सम्मान पाने से काफी खुश थे। कार्यक्रम में अलग-अलग पंचायतों से पहुंची महिला किसानों के बीच जब पौधा वितरण किया गया जिससे वे काफी खुश थी। महिला किसान सोनामती, फूलकुमारी, कुंती, उर्मिला, पार्वती, लक्ष्मीना, संझरिया, लखमिनिया का कहना था कि डीएम ने हमलोगों को पौधा देकर जो सम्मान दिया उससे हमलोग काफी खुश हैं। --------- पर्यावरण संरक्षण के लिए चार हजार पौधे लगाएगा नगर परिषद लक्ष्य हाईवे किनारे पौधा लगाकर नगर परिषद ने अभियान की शुरुआत रेडक्रास की शाखा ने शहीद पार्क और प्रखंड में किया पौधरोपण फोटो संख्या- 04, कैप्सन- शुक्रवार को हाईवे के किनारे पौधरोपण करते ईओ राहुलधर दुबे व अन्य। फोटो संख्या- 07, कैप्सन- शुक्रवार को शहीद पार्क में पौधरोपण करते रेडक्रॉस सदस्य। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को नगर परिषद ने हाईवे किनारे पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर परिषद ने इस मौसम में सड़क किनारे चार हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस मौके पर नप ईओ राहुलधर दुबे ने कहा कि पेड़ न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। बल्कि पेड़ों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पौधरोपण के दौरान प्रधान सहायक दुर्गेश सिंह, ब्रजेन्द्र राय सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ संदीप कुमार पाण्डेय के देखरेख में पौधरोपण किया गया‌। बीडीओ ने कहा कि पेड़ों के खत्म होने के कारण जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं सामने आ रही है। इधर शहीद पार्क में रेडक्रॉस सोसाइटी के उप शाखा, डुमरांव की ओर 11 पौधे लगाये गये। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारणी सदस्य डॉ. आनन्द पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजेश कुमार, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव उपस्थित थे। कार्यक्रम सचिव मोहन गुप्ता की देख रेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रेडक्रास के सदस्य रमेश केशरी, डॉ. मनीष कुमार शशि, सत्यम गुप्ता, श्याम जी गुप्ता, राजीव भगत, ओम ज्योति भगत, वंदना भगत, सुधांशु भगत, अजय गुप्ता, संतोष कुमार, अनिल कुमार वार्ड पार्षद निराला, रौशन गुप्ता और पार्क के केयर टेकर लक्ष्मण मौजूद थ --------- पलिया पंचायत में मुखिया व पीओ ने लगाए पौधे चौसा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए लोगों ने पौधारोपण किए। प्रखण्ड के पलिया पंचायत के पिठारी गांव में स्थित अमृत सरोवर के किनारे पंचायत की मुखिया हेमा सिंह, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण कुमार और पंचायत रोजगार सेवक मुकेश कुमार ने अमरुद के पौधे लगाए। वहीं बनारपुर पंचायत में भी कुछ पौधे लगाए गए। वहीं मुख्य पार्षद किरण देवी ने नगर पंचायत व चौसा मठिया के पास मठिया के महंत रामानंद गिरी और भाजयूमो के जिला प्रवक्ता अंशु पाण्डेय सहित कई लोगों ने चितवन और आम के पौधे लगाए। ---------------- पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नावानगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर नावानगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित भारत प्लस इथेनॉल कंपनी परिसर में 251 पौधा लगाया गया। कंपनी के सीएमडी अजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधा लगाना जरूरी है। कहा कि पौधारोपण उनके जीवन का नियमित हिस्सा है। कहा कि अब तक वे 2000 से अधिक पौधे खुद लगा चुके हैं। इसके अलावा पांच हजार से अधिक पौधों का वितरण भी कर चुके हैं। कहा कि उद्योग और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए। मौके पर कंपनी के जीएम शाही जी, जितेंद्र सिंह सहित सभी कर्मी उपस्थित थे। ------------- समृद्ध भविष्य के लिए प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण जरूरी चौसा, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एसटीपीएल परिसर में पर्यावरण संरक्षण व हरित विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे मुख्य अतिथि के रूप में डीएम साहिला और विशिष्ट अतिथि के रूप में भोजपुर के वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रधुमन गौरव उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से की गई। इस दौरान एसटीपीएल के परिसर में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर डीएम साहिला एवं भोजपुर के वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न गौरव एवं एसटीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलक मुखोपाध्याय और अन्य अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण विषयक जागरूकता संदेशों का प्रसार किया गया। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को जल, ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प दिलाया गया। ---------- ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प नावानगर। केसठ पंचायत में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और पौधारोपण को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, हरित और प्रदूषणमुक्त बनाने का निर्णय भी लिया। ग्राम सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की बात कही। इस दौरान पंचायत मुखिया अरविन्द यादव उर्फ गामा पहलवान, सरपंच दुर्गावती देवी, पंचायत सचिव अभय कुमार, स्वच्छता प्रवेक्षक संजय प्रसाद, उप मुखिया अमितेश कुमार थे। ---------- पौधरोपण अभियान चला 500 पौधे लगाए गए ब्रह्मपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय जेके सीमेंट फैक्ट्री परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधन, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में 500 फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्लांट हेड एपी सिंह, एचआर हेड तेजभान पांडेय व सुरक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह तोमर ने पीपल, नीम और बरगद के पौधे लगाकर किया। इसके बाद विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने निर्धारित स्थानों पर पौधरोपण किया। ----------- रघुनाथपुर में बच्चों ने बनाई सीड बॉल, लिया पौधारोपण का संकल्प फोटो संख्या- 11, कैप्सन- शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रघुनाथपुर में सीड बॉल के माध्यम से हरित क्रांति का संदेश देते बच्चे। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रघुनाथपुर में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दक्षिण बिहार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सीड बॉल (मिट्टी के लड्डू) बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने लीची, नीम, बबूल, अशोक और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के बीजों से सीड बॉल तैयार की। इसके साथ अधिक से अधिक पौधा लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण कार्यकर्ता व जनसंवाद प्रमुख शैलेश कुमार ओझा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा दायित्व है। दूसरी ओर भाजपा किसान मोर्चा की ओर से भी शिव सरोवर किनारे बरगद व पीपल का पौधा लगाया, ताकि श्रद्धालुओं को शुद्ध व स्वच्छ हवा मिल सके। ----------- पर्यावरण दिवस पर एबीवीपी ने चलाया पौधारोपण अभियान बक्सर, हमारे संवाददाता। एबीवीपी नगर इकाई ने विश्व पर्यावरण पर पीसी कॉलेज परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान संगोष्ठी भी आयोजित हुई। अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष नंदन कुमार व संचालन आदित्य कुमार ने की। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनकर समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए। वही खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को पूजनीय माना गया है। पर्यावरण संरक्षण केवल वैज्ञानिक आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है। इस अवसर पर राहुल कुमार,मनीष सिंह, दुर्गेश पांडेय, शुभांकित पांडेय, अमन वर्मा, अनुराग कुमार, आदित्य गुप्ता,कपिश दुबे सहित अन्य मौजूद थे। ------------- पर्यावरण की रक्षा करना सभी का कर्तव्य डुमरांव। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उमेश गुप्ता रौनियार के नेतृत्व में शुक्रवार को छठिया पोखरा स्थित महाजनी मध्य विद्यालय के प्रांगण में ग्यारह पौधे लगाए गये। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि धरा को हरा भरा बनाएं और प्रकृति का हरित कवच और प्राणवायु आक्सीजन बढ़ाएं। ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है। मौके पर वार्ड पार्षद भागमनी देवी, सुभद्रा देवी, सोनू राय, शिक्षक रामजीतसिंह, विमलेश सिंह, सेविका मंजू कुमारी, दया देवी, सहायिका गीता देवी, राजकुमारी देवी, ऋषभ राज, सद्दाम हुसैन, मनोज गुप्ता, आशीष गौतम, चुनचुन गुप्ता विशाल, कुंज गुप्ता, आयन्स गुप्ता, प्राची सैनी, स्नेहा कुमारी, दिव्या, आरुषि मोहित थे। ------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।