इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा खुशी बनी मिस फ्रेशर
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में फ्रेशर फ्यूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नए छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। आदित्य तिवारी को मिस्टर फ्रेशर और खुशी कुमारी को मिस फ्रेशर का ताज मिला। विजेताओं...

युवा के लिए -------------- उत्साह इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ फ्रेशर फ्यूजन कार्यक्रम का आयोजन आदित्य को मिस्टर फ्रेशर व खुशी को मिला मिस फ्रेशर का ताज बक्सर, हमारे संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को नए प्रवेशरत विद्यार्थियों के बीच फ्रेशर फ्यूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कॉलेज में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नवप्रवेशी छात्रों ने डांस, गीत, नाट्य और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मिस्टर व मिस फ्रेशर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें कंप्यूटर साइंस शाखा के आदित्य तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिस्टर फ्रेशर चुने गए।
वहीं सिविल शाखा की खुशी कुमारी को मिस फ्रेशर का ताज मिला। विजेताओं को मेडल, अवार्ड और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में आकृति (विद्युत अभियंत्रण), आनंद रंजन (विद्युत अभियंत्रण), विद्या रश्मि (विद्युत अभियंत्रण), सुष्मिता रानी लाल (सिविल अभियंत्रण), प्रीति चौधरी (विद्युत अभियंत्रण), गौतम कुमार (यांत्रिक अभियंत्रण), डॉ. गौरव (यांत्रिक अभियंत्रण), विजय कुमार (यांत्रिक अभियंत्रण), डॉ. रीना कुमारी (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) तथा कुमारी नीलू (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) शामिल रहे। पूरे आयोजन की जिम्मेदारी 2023 बैच के विद्यार्थियों ने निभाई। छात्र आयोजकों में अंकित कुमार, विशाल कुमार, नवनीत कुमार, अश्विनी कुमार, रणवीर कुमार, प्रभात शंकर सिंह, राज कुमार, बित्तु कुमार, उत्कर्ष शर्मा, आदित्य रंजन, अनमोल शरण, शुभम कुमार, सौरव कुमार, राकेश कुमार दुबे एवं सर्वोत्तम कुमार सहित अन्य छात्रों ने सक्रिय योगदान दिया। फ्रेशर फ्यूजन अनुशासन, उत्साह और आपसी सौहार्द से भरा हुआ आयोजन रहा। जिसने सीनियर्स और जूनियर्स के बीच आपसी सहयोग और संवाद को और भी मजबूत किया। यह दिन सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम नरेश राय, डॉ.आर.एन. यादव, डॉ. अंजनी तिवारी, डॉ.श्यामलाल सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




