
जीविका के माध्यम से युवाओं को मिल रहा है रोजगार : डीडीसी
निःशुल्क निःशुल्क ग्रामीण कौशल्या योजना से लाभ पा रहे युवाओं के सम्मान में कार्यक्रम मुफ्त कौशल प्रशिक्षण, प्रमाणन व प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान की जाती है बक्सर, हमारे संवाददाता। ग्रामीण परिवेश में...
निःशुल्क ग्रामीण कौशल्या योजना से लाभ पा रहे युवाओं के सम्मान में कार्यक्रम मुफ्त कौशल प्रशिक्षण, प्रमाणन व प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान की जाती है बक्सर, हमारे संवाददाता। ग्रामीण परिवेश में सामाजिक बदलाव, महिला सशक्तीकरण एवं कौशल विकास के क्षेत्र में जीविका की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके साथ ही 15 से 35 वर्ष के युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे वह आत्मनिर्भर हो सके। उक्त बातें डीडीसी आकाश चौधरी ने स्वरोजगार कर रहे युवा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। कार्यक्रम एक निजी सभागार में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना से लाभ पा रहे युवाओं के सम्मान में आयोजित की गई थी।

इस दौरान युवाओं ने कहा कि इस योजना के तहत उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विभिन्न कंपनियों में उन्हें रोजगार मिला था। अब वह 12000 से 25000 तक की नौकरी कर अपनी जीविकोपार्जन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान जीविका के डीपीएम दयानिधि चौबे ने कहा कि जीविका संगठन अपने ग्रामीण युवाओं को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना सवे जोड़ता है। इसके तहत मुफ्त कौशल प्रशिक्षण, प्रमाणन और प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान की जाती है। अभी तक कुल 3038 युवक-युवतियों को रोजगार मेला में नौकरी प्राप्त हुई है। युवाओं को उनकी योग्यता व कुशलता के आधार पर नौकरी उपलब्ध करायी जाती है। युवा अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करते है। इसके साथ ही 3987 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इसमें से 1834 लोगों कों स्वरोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से युवा सहित महिलाओं को भी रोजगार देने का प्रयास किया जाता है। जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके। इस दौरान युवाओं ने भी अपने विचार रखें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




