Buxar News: 90 दिनों में 08 लाख 19 हजार लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग का लक्ष्य
Buxar News: बक्सर जिले में निःशुल्क जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान की शुरुआत हुई है। इसका आयोजन 30 नवंबर तक चलेगा, जिसमें 182 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से 08 लाख 19 हजार लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान गैर-संचारी रोगों की पहचान और उपचार पर केंद्रित है।

Buxar News: पेज तीन के लिए --- निःशुल्क जिले में जांच के साथ उपचार-चिकित्सा आपके द्वार अभियान की शुरुआत घर-घर और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर गैर-संचारी रोगों की मिलेगी सुविधा बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में आगामी 30 नवंबर तक जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान चलाया जाएगा। जिले में 90 दिनों के भीतर 182 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से 08 लाख 19 हजार लोगों की स्क्रीनिंग का विशाल लक्ष्य रखा गया है।
अभियान का शुभारंभ
दरअसल, राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य समिति ने बुधवार को उक्त अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। दरअसल, बुधवार को सीएम सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अभियान का राज्यव्यापी शुभारंभ किया। जबकि जिले में इसका विधिवत उद्घाटन कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में डीएम साहिला ने किया। मिली जानकारी के अनुसार, यह अभियान बुधवार से 30 नवम्बर यानी आगामी 90 दिन तक चलेगा। जिसके अंतर्गत कुल चिन्हित 182 चिकित्सा संस्थान पर कुल 08 लाख 19 हजार लोगों को स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया कि गैर-संचारी रोग जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर की समय पर पहचान ही इसके प्रभावी उपचार की कुंजी है।
लोगों से अपील
डीएम ने ने जिले के लोगों से अपील किया कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं और जांच अवश्य करवाएं। सीएस डॉ. शिवकुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने कहा कि जिला अस्पताल से लेकर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संपूर्ण स्वास्थ्य टीम को अलर्ट मोड पर है। डीपीएम मनीष कुमार ने बताया कि इस अभियान के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 182 चिन्हित चिकित्सा संस्थानों के समन्वय से निर्धारित समय सीमा के तहत लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है।
स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूकता
लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा जिला गैर संचारी रोग अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान घर-घर और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर गैर-संचारी रोगों की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जागरूकता रथ के जरिए जिले के सुदूर ग्रामीण इलाके तक लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। ताकि समय रहते बीमारियों का पता लगाकर इलाज शुरू किया जा सके। उद्घाटन समारोह में डीडीसी निहारिका छवि, सहायक समाहर्ता फरखंदा कुरैशी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। (बक्सर से ज्ञानेन्द्र सोनी)


