Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsFree Health Camp Organized on 10th Anniversary of Shivratri Hospital
मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य और धर्म का कार्य

मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य और धर्म का कार्य

संक्षेप:

महाशिवरात्रि हॉस्पीटल के 10वें स्थापना दिवस और स्व मां शिवरात्रि की 26वीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एसडीओ अविनाश कुमार ने डॉक्टरों की भूमिका की सराहना की। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य जांच की और मरीजों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।

Dec 10, 2025 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

मार्गदर्शन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जांचोपरांत मरीजों को मुफ्त दवा दी पुण्यतिथि पर हर साल स्वास्थ्य शिविर आयोजित की जाती है फोटो संख्या- 22, कैप्सन- बुधवार को महाशिवरात्रि हॉस्पीटल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भाग लेते एसडीओ अविनाश कुमार व डॉ आशुतोष कुमार सिंह। बक्सर, हमारे संवाददाता। मानवता का सार है, जो दूसरों के जीवन में खुशी और आशा लाता है, समाज को बेहतर बनाता है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका चिकित्सक की होती है। वह लगातार दूसरों की सेवा करते है। हर दिन लोगों की जान बचाते है। उक्त बातें मां शिवरात्रि हॉस्पीटल के दसवां स्थापना दिवस के अवसर पर सदर एसडीओ अविनाश कुमार ने कहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि डॉक्टर अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता और देखभाल से मरीजों की मदद करते है। बीमारी का निदान करते है उनका इलाज करते है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन देते है। जो समर्पण और सेवाभाव का प्रतीक है। मां शिवरात्रि हॉस्पीटल के दसवां स्थापना दिवस और स्व मां शिवरात्रि की 26 वें पुण्यतिथि पर नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। अस्पताल के निदेशक डॉ़ आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि मां की पुण्यतिथि पर हर साल स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की जाती है। कहा कि शिविर में जेनरल फिजिशियन, दंत रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ समेत अन्य विभागों के डाक्टरों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। जांचोपरांत आवश्यक दवाओं का भी वितरण नि: शुल्क किया गया। बताया कि आगामी 31 मार्च तक प्रतिदिन नि: शुल्क आंखों की जांच की जाएगी। जबकि सर्जरी प्रत्येक रविवार को आयोजित की जाएगी। उनका विश्वास है कि पीड़ित मानवता की सेवा ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर शेषनाथ सिंह, बद्री विशाल सिंह, रामनाथ सिंह, डॉ बीके सिंह, डॉ वमन, डॉ करण सहित अन्य मौजूद थे।