मजदूर कार्ड बनाने के नाम पर महिलाओं से अवैध वसूली

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

अरक पंचायत के हेनवा गांव में मजदूर कार्ड बनाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कुछ लोग अनपढ़ महिलाओं को गुमराह कर अवैध वसूली कर रहे हैं। महिलाओं से आधार कार्ड और बैंक खाता लेकर फॉर्म भरा गया, लेकिन उन्हें केवल 02 हजार में से 01 हजार रुपये वापस किए गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

मजदूर कार्ड बनाने के नाम पर महिलाओं से अवैध वसूली

पेज चार के लिए ---------- ठगी अरक पंचायत में मजदूर कार्ड के नाम पर हो रही धांधली ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग चक्की, एक संवाददाता। अरक पंचायत के हेनवा गांव में मजदूर कार्ड बनाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि कुछ लोग बगैर सरकारी अनुमति व लाइसेंस के अनपढ़ महिलाओं को गुमराह कर अवैध वसूली कर रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि मजदूर कार्ड बनवाने के नाम पर उनसे आधार कार्ड, बैंक खाता व फोटो लेकर फॉर्म भरवाया गया था। बाद में उनके खाते में 02 हजार की राशि आई, परन्तु उसमें से 01 हजार रुपया कथित तौर पर वसूली कर ली गई।

ग्रामीण संतोष चौधरी, मनीष कुमार, लक्ष्मण साह आरोप लगाया कि गांव में कुछ लोग मजदूर कार्ड बनाने के नाम पर अवैध धंधा चला रहे हैं। उनके पास न कोई सरकारी कार्यालय है और न ही किसी तरह का लाइसेंस है, फिर भी महिलाओं को बहला-फुसलाकर पैसे ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत मजदूर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नाममात्र शुल्क पर होती है। इसके लिए आवेदन कॉमन सर्विस सेंटर या श्रम विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। बावजूद हेनवा गांव में कथित तौर पर महिलाओं को 50 हजार वार्षिक सहायता का लालच देकर फॉर्म भरवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और श्रम विभाग से अविलंब जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। (चक्की से सिंकदर चौधरी)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।