ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सर नशे में हंगामा करते वार्ड सदस्य समेत चार गिरफ्तार

नशे में हंगामा करते वार्ड सदस्य समेत चार गिरफ्तार

बक्सर। धनसोई थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। धनसोई थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने...

 नशे में हंगामा करते वार्ड सदस्य समेत चार गिरफ्तार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बक्सरMon, 27 Dec 2021 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बक्सर। धनसोई थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। धनसोई थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कैथहर कला के वार्ड चार के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य शैलेश कुमार राय के साथ बावनबांध के धीरज कुमार, करंजुआ के अनमोल भारती और उत्तमपुर गांव के संजय राम को शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार किया गया। वहीं धनसोई बाजार से धनसोईके कामेश्वर सिंह को शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर कानूनी कार्रवाई की गई है। ह.प्र.

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें