नर्सिंग की अपनी एक अलग पहचान : सदर विधायक
बक्सर में जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान में चिल्ड्रन एस नाइटेंगल नाट्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक आनंद मिश्र और प्रभारी प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम इदरीसी ने किया। इस अवसर पर पहली वर्ष की छात्राओं ने नर्सिंग की अहमियत और क्लीनिकल कार्य में अपनी भूमिका को समझाया।

कार्यक्रम चिल्ड्रन एस नाइटेंगल फ्लोरेंस नाइटेंगल नाटय की प्रस्तुति नर्सिंग के साथ सुचारू रूप से कार्य कर समाज की सेवा फोटो संख्या 26 कैप्शन - शनिवार को जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करउद्घाटन करते सदर विधायक आनंद मिश्र, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, प्रभारी प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम इदरीसी। बक्सर, हमारे संवाददाता। सरकारी नियम प्रशिक्षण संस्थान में लैंप लाइटिंग इन ओथ सेरिमनी कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम इदरीसी ने की। इस अवसर पर सदर विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि नर्सिंग की अपनी एक अलग पहचान है। नर्सिंग के बिना क्लीनिकल अधूरी रहती है। समन्वय बनाकर नर्सिंग के साथ सुचारू रूप से कार्य कर समाज की सेवा की जाती है।
वहीं दूसरी ओर इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रथम वर्ष की छात्राएं तीन माह कोर्स पूरा करने के बाद क्लीनिकल कार्य करने के लिए सक्षम हो जाती है। उन्हें उनकी अहमियत को बताना होता है। इस दौरान छात्राओं ने चिल्ड्रन एस नाइटेंगल फ्लोरेंस नाइटेंगल नाटय की प्रस्तुति दी। नाट्य में अंशु कुमारी, मोनी कुमारी, शीतल कुमारी, स्वाति कुमारी, अंशु कुमारी, चंचल कुमारी, अर्पणा कुमारी, संजना कुमारी, खुशबू कुमारी, सोनम कुमारी, रितु कुमारी, अंशु प्रिया, वंदना कुमारी, कुमकुम आभा कुमारी, शीला खालको ने बहुत आम रोल अदा किया। इस अवसर पर डीडीसी निहारिका छवि, सीएस शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ शालीग्राम पांडेय, आशुतोष चतुर्वेदी, रोनक कुमारी, पूजा कुमारी, शिवानी कुमारी, पायल वर्मा, सोनम कुमारी, रूपम भारती, लिपसा कुमारी, स्वाति कुमारी, रूपम कुमारी, प्रतिमा कुमारी, अंजली कुमारी, सोनम सिंह राजपूत सहित अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


