Buxar News: जलनिकासी का प्रयास शुरू, परमानपुर के किसानों को मिलेगी राहत
Buxar News: नावानगर के परमानपुर गांव के समीप जलजमाव के कारण 100 एकड़ की खरीफ फसल बर्बाद हो गई। प्रशासन ने स्थिति को सुधारने के लिए ह्यूम पाइप डालने का कार्य शुरू किया है। जलजमाव की समस्या पिछले पांच वर्षों से चल रही है। एसडीओ राजीव कुमार ने पानी के निकास के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Buxar News: पेज पांच के लिए --------- निर्देश पानी की निकास बंद होने से जलजमाव से 100 एकड़ की खरीफ की फसल नष्ट नावानगर के परमानपुर, नावानगर और कड़सर जलजमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण फोटो संख्या- 05, कैप्सन- गुरुवार को नावानगर के परमानपुर में जलजमाव की समस्या का जायजा लेते एसडीओ राजीव कुमार। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। नावानगर प्रखंड के परमानपुर गांव के समीप खेतों में हुए जलजमाव को हटाने के लिए प्रशासनिक पहल शुरू हो गई।
जलजमाव हटाने की पहल
इस पहल से यहां के किसानों को न सिर्फ राहत मिलेगी। बल्कि हर वर्ष जलजमाव के कारण फसल के बर्बाद होने की गंभीर समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। गुरुवार को डुमरांव के एसडीओ राजीव कुमार ने नावानगर के जलजमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। एनएच की पुलिया से बारिश व नहर का पानी का बहाव होता था। इस पानी से पड़रिया, कड़सर, महुआरी आदि कई गांवों के किसान पटवन करते थे। वर्ष 2021- 22 में एनएच के नवनिर्माण के समय संवेदक ने पुलिया तोड़ दिया था। इसके बाद से जलजमाव की समस्या विकराल हो गई। एनएच 931 के किनारे हुए जलजमाव से लगभग 100 एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद हो गई थी। जलजमाव से लगभग 50 किसान प्रभावित होते है। यह सिलसिला पिछले पांच वर्षों से चला आ रहा है। एसडीओ ने बताया कि पानी के निकास के लिए ह्यूम पाइप डाला जा रहा है। पाइप लगने के बाद किसानों को जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। यह काम जल्द पूरा हो। इसके लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है।
अतिक्रमण के कारण जलजमाव
अतिक्रमण के कारण पानी के बहाव में पैदा हुआ है अवरोध अतिक्रमण के कारण पानी के बहाव में अवरोध पैदा हो गया है। परिणाम यह कि नावानगर थाना और विद्यालय भवन के आसपास काफी जलजमाव हो गया है। जलजमाव के कारण मुश्किलें बढ़ गई है। एसडीओ ने थाना सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान यह बात सामने आई कि अतिक्रमण के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई हैं।
खेल मैदान का निरीक्षण
एसडीओ ने सीओ, बीडीओ और थानाध्यक्ष को अतिक्रमण हटाते हुए जलजमाव खत्म करने की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में एसडीओ ने नावानगर प्रखंड के कड़सर खेल मैदान का निरीक्षण किया। खेल मैदान में जलजमाव से खिलाडियों को प्रैक्टिस करने में परेशानी हो रही हैं। इस दौरान एसडीओ ने गुंजाडिहरी गांव में हुए जलजमाव का निरीक्षण किया। गुंजाडिहरी में ईट भठ्ठा को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। एसडीओ ने कहा कि जलजमाव का निदान जल्द किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। (डुमरांव से अजय कुमार सिंह)


