Buxar News: घटने के बाद फिर बढ़ने लगा बाढ़ का पानी, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
हिन्दुस्तान, बक्सर
Buxar News: जवहीं पंचायत के महाजी डेरा में पानी का स्तर घटने के बाद रविवार से फिर से बढ़ने लगा है। चारों तरफ पानी फैलने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। यहां पहले भी 2003, 2013 और 2016 में बाढ़ आ चुकी है। यदि पानी इसी तरह बढ़ता रहा, तो आवागमन में समस्याएं हो सकती हैं।

Buxar News: चक्की, एक संवाददाता। जवहीं पंचायत के महाजी डेरा में बाढ़ का पानी घटने के बाद रविवार से एक बार फिर बढ़ने लगा है। गांव के चारों तरफ पानी फैलने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बांध के नीचे बसे महाजी डेरा में हर वर्ष बाढ़ का खतरा बना रहता है। गांव में वार्ड संख्या छह और सात आते हैं, जहां करीब दो हजार की आबादी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में पानी का स्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब दोबारा पानी बढ़ने लगा है। वर्ष 2003, 2013 और 2016 में यहां भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा था।
पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो ग्रामीणों के सामने आवागमन समेत अन्य समस्याएं फिर खड़ी हो सकती हैं।


