Buxar News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से दियरा में गहराया बाढ़ का संकट
Buxar News: सिमरी प्रखंड के गंगा किनारे बसे गांवों व क्षेत्रों में मंडराया बाढ़ का खतरा सिमरी, एक प्रतिनिधि। गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के बाद दियरांचल में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। गंगौली और...

Buxar News: सिमरी प्रखंड के गंगा किनारे बसे गांवों व क्षेत्रों में मंडराया बाढ़ का खतरा गंगौली एवं जनेश्वर मिश्र महासेतु पर वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित फोटो संख्या- सिमरी, एक प्रतिनिधि। गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के बाद दियरांचल में बाढ़ का संकट गहराने लगा है।
बाढ़ का पानी चढ़ने की संभावना
गंगौली और जनेश्वर मिश्र सेतु को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। पानी का बहाव तेज होने के कारण अगले एक-दो दिनों में मार्ग के पूरी तरह बंद होने की आशंका जताई जा रही है। मार्ग बंद होने की स्थिति में बक्सर और बलिया (यूपी) के बीच आवागमन बाधित हो जाएगा। फिलहाल, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर बाइक से पानी पार कर आवागमन कर रहे हैं।
प्रशासन की अनदेखी
संपर्क मार्ग पर तेज बहाव के बावजूद प्रशासन की तरफ से अब तक कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों ने हादसे की आशंका जताते हुए मार्ग पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। जलस्तर बढ़ने से दियरांचल के एक दर्जन से अधिक गांवों की करीब 10 हजार आबादी प्रभावित हुई है।
किसानों की चिंताएं
भिक्षु के डेरा व श्रीकांत राय के डेरा जाने वाले मार्ग पर भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ग्रामीण अजय ठाकुर, उपेन्द्र यादव, पारस पांडेय आदि ने बताया कि गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो अगले दो दिनों में रामदास राय का डेरा थाना और वहां पर स्थित सरकारी विद्यालय तक बाढ़ का पानी पहुंच सकता है। बाढ़ के बीच किसानों के सामने पशुओं के चारे की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। खेत व संपर्क मार्ग जलमग्न होने से पशुओं के लिए हरा चारा जुटाना पशुपालकों के लिए मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से आवागमन के साथ पशुपालन पर भी संकट गहराता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत और सुरक्षा के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाने की मांग की है।


