Buxar News: गंगा के दबाव से सोन नहर में बहाव उल्टा, 200 झुग्गियां डूबीं

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: नगर स्थित सोन नहर के किनारे बसे परिवारों का डूबा आशियाना बक्सर, कार्यालय संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि का असर शहर से होकर गुजरने वाली सोन नहर पर भी पड़ा है। गंगा में पानी

Buxar News: गंगा के दबाव से सोन नहर में बहाव उल्टा, 200 झुग्गियां डूबीं

Buxar News: नगर स्थित सोन नहर के किनारे बसे परिवारों का डूबा आशियाना सहायता नहीं मिलने से भूखे-प्यासे खुले में कर रहे हैं गुजर-बसर फोटो संख्या- बक्सर, कार्यालय संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि का असर शहर से होकर गुजरने वाली सोन नहर पर भी पड़ा है।

जलस्तर में वृद्धि

गंगा में पानी का दबाव बढ़ने से सोन नहर में पानी का बहाव उल्टा हो गया है। इससे नहर का जलस्तर तेजी से दोनों किनारों पर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहने वाले करीब दो सौ गरीब परिवारों के घरों में पानी घुस गया है। आशियाना डूबने के बाद प्रभावित परिवार सड़क किनारे रहने को मजबूर हो गया है। पीड़ितों के अनुसार अब तक प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।

पीड़ित परिवारों की स्थिति

शहर के ज्योति चौक पुल के समीप से गुजरने वाली सोन नहर के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में गरीब परिवार झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते हैं। बुधवार की मध्य रात्रि अचानक नहर का पानी बढ़ने से डीएवी स्कूल के समीप रहने वाले परिवारों की झोपड़ियों में पानी घुस गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक पानी तेजी से बढ़ने लगा। इससे घरों में रखा जरूरी सामान भी पानी में डूब गया। जान बचाने के लिए लोग सपरिवार झोपड़ियां छोड़कर सड़क की तरफ भाग निकले। प्रभावित परिवारों ने बताया कि घर और जरूरी सामान डूब जाने से उनके सामने भोजन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। छोटे बच्चों व महिलाओं के साथ सड़क किनारे रात गुजारनी पड़ रही है। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि प्रशासन की मदद का उन्हें इंतजार है।

सामान्य प्रश्न

क्या कारण है कि परिवारों का आशियाना डूब गया?
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण सोन नहर में पानी का बहाव उल्टा हो गया है, जिससे दो सौ से अधिक परिवारों के घरों में पानी घुस गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: गंगा के दबाव से सोन नहर में बहाव उल्टा, 200 झुग्गियां डूबीं