Buxar News: आन बान शान से फहरा तिरंगा, हर जगह दिखा उत्साह
Buxar News: बक्सर में स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा तिरंगा फहराया गया। मुख्य पार्षद कमरुन निशा ने नगर परिषद कार्यालय में झंडोत्तोलन किया और 427 करोड़ की योजनाओं का जिक्र किया। कई महत्वपूर्ण अधिकारी और पार्षद भी समारोह में उपस्थित थे।

Buxar News: बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर निकायों में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं पर आन बान व शान के साथ तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर स्थानीय नगर परिषद कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद कमरुन निशा ने झंडोत्तोलन किया।
तिरंगे का महत्त्व
साथ ही केंद्र सरकार से बक्सर को मिली 427 करोड़ के योजनाओं की सौगात से आमजनों को रुबरु कराया। मौके पर ईओ कुमार ऋत्विक, स्वच्छता अधिकारी रवि सिंह, सिटी मैनेजर राजमणि गुप्ता व नीरज झा सहित अन्य कार्यालय कर्मी और नप के पार्षद उपस्थित थे।
अन्य क्षेत्रों में समारोह
सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख फूलपातो देवी ने तिरंगा फहराया। मौके पर बीडीओ साधुशरण पाण्डेय, समाजसेवी रमेश राय उर्फ मटरु राय, धनजी व अन्य मौजूद थे। इसके अलावा पुलिस लाइन परिसर में एसपी शुभम आर्य, सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम अविनाश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में डीएसपी गौरव पाण्डेय, आरपीएफ पोस्ट पर इंस्पेक्टर कुंदन कुमार, जीआरपी पोस्ट पर प्रभारी मणिचंद्र पाण्डेय, आदर्श नगर थाना परिसर में इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, सदर अग्निशमन कार्यालय परिसर में सहायक जिला अग्निशमन अधिकारी सत्यदेव प्रसाद, बिजली कंपनी कार्यालय परिसर में कार्यपालक अभियंता सूर्यप्रकाश सिंह, वन विभाग कार्यालय परिसर में रेंजर सुरेश कुमार सिंह, रेडक्रॉस भवन परिसर में सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी और कांग्रेस कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया।


