Buxar News: स्काउट-गाइड सेवा भाव से परिपूर्ण नागरिक बनाने का माध्यम

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: मध्य विद्यालय तिलक राय के हाता में हिन्दुस्तान स्काउट-गाइड ट्रेनी इको क्लब-2026 के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, सेवा भावना आदि के प्रति जागरूक किया गया। प्रशिक्षक ने स्काउट-गाइड के सिद्धांतों पर जानकारी दी और कार्यक्रम में भाग ले रहे छात्रों को उनकी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिला।

Buxar News: स्काउट-गाइड सेवा भाव से परिपूर्ण नागरिक बनाने का माध्यम

Buxar News: युवा के लिए --- पांच दिवसीय स्काउट-गाइड ट्रेनी इको क्लष का प्रशिक्षण का हुआ समापन सिद्धांत व इको क्लब की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला सिमरी। मध्य विद्यालय तिलक राय के हाता में मंगलवार को हिन्दुस्तान स्काउट-गाइड ट्रेनी इको क्लब-2026 के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की दिशा

प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता व सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ भाग लिया। प्रशिक्षक परशुराम यादव ने स्काउट-गाइड के सिद्धांतों और इको क्लब की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

इस दौरान बताया कि स्काउट-गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासित, जिम्मेदार और सेवा भाव से परिपूर्ण नागरिक बनाने का माध्यम है। उन्होंने बच्चों को पौधरोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, स्वच्छ विद्यालय एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में छात्रों का योगदान

साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, आपदा के समय प्राथमिक सहायता व सामुदायिक सेवा का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंशु, अभिषेक, पुष्या, समीक्षा, रिया, विवेक, प्रशंषा, वंदना, खुशी सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रशिक्षण की अलग-अलग गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शिक्षकों की उपस्थिति

इस मौके पर प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक चेतना और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षक मनोज राय, ओमप्रकाश राम, सुनीता कुशवाहा, रानी तिवारी, नवीन कुमार और अभिनंदन कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण व राष्ट्र सेवा का संकल्प दिला किया गया।

पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रशिक्षण कार्यक्रम कब समाप्त हुआ?
प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को समाप्त हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।