शार्ट-सर्किट से महुआ के पेड़ में लगी आग, मची अफरा-तफरी

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

धरहरा गांव के पास महुआ के एक पेड़ में बिजली की शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। डुमरांव से अग्निशामक टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई। अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आस-पास के मकान भी प्रभावित हो सकते थे।

शार्ट-सर्किट से महुआ के पेड़ में लगी आग, मची अफरा-तफरी

पेज तीन के लिए ------------ समस्या धरहरा गांव के पास फोरलेन सड़क के किनारे घटी घटना डुमरांव से घटनास्थल पहुंची अग्निशामक ने बुझाई आग कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि।

घटना का विवरण

थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के पास फोरलेन के किनारे गुरूवार को बिजली की शार्ट-सर्किट से महुआ के एक पेड़ में आग लग गई। देखते ही देखते पेड़ आग से धधकने लगी तथा धरहरा बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने वीभत्स रूप धारण कर सूखी पेड़ को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया।

आग बुझाने की प्रक्रिया

बाद में डुमरांव से घटनास्थल पहुंची अग्निशामक की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार फोरलेन किनारे स्थित धरहरा बाजार में महुआ का सूखा हुआ एक पेड़ है। उसके उपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। घटना के समय तार में विद्युत धारा प्रवाहित हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बिजली की शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से महुआ के पेड़ में आग लग गई।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

पेड़ सुखी होने के चलते आग अपना दायरा धीरे-धीरे बढ़ाने लगा। जब उसने विक्राल रूप अख्तियार कर लिया तो ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ी और पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी होने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने पावर ग्रिड से बिजली की आपूर्ति बंद करवायी। कुछ देर में वहां अग्निशामक दस्ते की टीम भी पहुंच गई, जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया गया। स्थानीय सत्येन्द्र कुशवाहा, कृष्णा कुमार आदि ने बताया कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आस-पास के अन्य रिहायशी मकान भी अग्नि की चपेट में आ सकते थे। (बक्सर से मनोज सिंह)

आवश्यक प्रश्न

धरहरा गांव में आग कैसे लगी?
धरहरा गांव के पास फोरलेन के किनारे बिजली की शार्ट-सर्किट से महुआ के एक पेड़ में आग लग गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।