अगलगी में झोपड़ीनुमा आशियाना राख

अगलगी में झोपड़ीनुमा आशियाना राख

संक्षेप:

पिथनपुरा डेरा गांव में शुक्रवार रात आग लगने से वीरचंदन मुसहर के परिवार का झोपड़ीनुमा आशियाना जलकर राख हो गया। बिजली के शार्ट-सर्किट से आग लगी, जिसमें अनाज, कपड़ा और फर्नीचर जल गए। घटना के 24 घंटे बाद भी प्रशासन ने पीड़ित परिवार की मदद नहीं की।

Nov 08, 2025 07:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

नुकसान पिथनपुरा डेरा गांव में शुक्रवार की रात हुई अगलगी की घटना पीड़ित ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष के साथ सीओ को दिया इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बिझौरा पंचायत अंतर्गत पिथनपुरा डेरा गांव में शुक्रवार की रात अगलगी की घटना में एक झोपड़ीनुमा आशियाना राख हो गया। घटना में हजारों रुपये कीमत की संपत्ति के जलने का अनुमान है। घटना के बाद पीड़ित परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया है। महत्वपूर्ण है कि 24 घंट से अधिक का समय गुजरने के बावजूद अंचल प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी या कर्मी पीड़ित परिवार का सुधि लेना मुनासिब नहीं समझा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे पिथनपुरा डेरा गांव निवासी वीरचंदन मुसहर के पुत्र तूफानी मुसहर सपरिवार सोने की तैयारी कर रहा था, तभी बिजली के शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से उसकी झोपड़ी में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक आग की लपटों ने उसके झोपड़ी में रखे सामान को राख कर दिया। हालांकि, बाद में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया, अन्यथा आस-पास के अन्य रिहायशी मकान भी आग की चपेट में आ सकते थे। ग्रामीणों ने बताया कि अगलगी की इस घटना में अनाज, कपड़ा, बर्तन व फर्नीचर जलकर राख हो गया है। घटना को लेकर पीड़ित ने अंचलाधिकारी के साथ थाने को लिखित आवेदन दिया है