किराना दुकान में अगलगी, पांच लाख की संपत्ति राख

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

डुमरांव के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एक किराना दुकान में बुधवार रात आग लग गई। आग से एक बाइक समेत लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग शॉट सर्किट के कारण लगी थी।

किराना दुकान में अगलगी, पांच लाख की संपत्ति राख

डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के नया भोजपुर में बुधवार की रात एक किराना दुकान में हुई अगलगी में एक बाइक समेत लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। नया भोजपुर स्थित किराना दुकानदार सुरेश प्रसाद ने हर दिन की तरह दुकान बंद की। फिर खाना खाकर आराम करने लगे। परिवार जब गहरी नींद में था। तभी, दुकान में अचानक आग लग गई। जब आग की लपटें उठने लगी। तब लोगों को अगलगी की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

तबतक एक बाइक सहित दुकान में रखा लगभग पांच लाख की संपत्ति राख हो गई। अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी ने बताया कि शॉट सर्किट से दुकान में आग लगी थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर के अंदर प्रवेश करना मुश्किल हो रहा था। लेकिन फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने शेष बचे सामान को बचाने में सफलता पाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।