गोगौरा में लगी आग, सात लोगों के घर जलकर राख

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

पेज तीन के लिएपेज तीन के लिए -------------- फोटो संख्या 16 कैप्शन - सोमवार को गगौरा में आग लगने के बाद अपने जले हुए सामान को देखते पीड़ित परिवार के लोग। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। औद्योगिक थाना के...

गोगौरा में लगी आग, सात लोगों के घर जलकर राख

पेज तीन के लिए -------------- फोटो संख्या 16 कैप्शन - सोमवार को गगौरा में आग लगने के बाद अपने जले हुए सामान को देखते पीड़ित परिवार के लोग। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। औद्योगिक थाना के गोगौरा गांव में सोमवार की देर रात हुई अगलगी में सात लोगों के घर जलकर राख हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीते रविवार की रात करीब डेढ़ बजे हुई। दलित बस्ती में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें उठने लगी। गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई।

तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक बस्ती के मिथिलेश राम, सुखारी राम, कुंजबिहारी राम, जीतेंद्र राम, कमल राम, अखिलेश राम और कमल राम का आशियाना पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।