
लाखनडिहरा गांव में अगलगी से ईख का खेत राख
डुमरांव के लाखनडिहरा गांव में एक किसान विश्वनाथ कुम्हार के एक बीघा ईख के खेत में आग लग गई, जिससे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। तेज हवा से चिंगारी खेत तक पहुंच गई और खेत पूरी तरह जल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सभी फसल राख हो गई।
पेज तीन के लिए ---------- क्षति एक बीघे में लगी ईख के जलने से करीब लाख रुपये का नुकसान पाइप व मोटर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई डुमरांव, संवाद सूत्र। प्रखंड के लाखनडिहरा गांव में सोमवार की दोपहर अगलगी की घटना में किसान विश्वनाथ कुम्हार के ईख का पूरा खेत राख हो गया। किसान ने अपने एक बीघा खेत में मेहनत से तैयार की गई फसल को अगले महीने पेराई के लिए तैयार रखा था। लेकिन, अचानक लगी आग ने उसकी सारी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फिर गया। मिली जानकारी के अनुसार, खेत के बगल से चिंगारी उठी और तेज हवा के कारण वह सीधे गन्ने के खेत तक पहुंच गई।

कुछ ही मिनट में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आस-पास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पूरा खेत जलने लगा। ग्रामीणों ने जब धुआं और लपट उठते देखा तो वे मौके पर दौड़े और बाल्टी, पाइप व मोटर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, लेकिन तबतक पूरा खेत जल चुका था। पीड़ित ने बताया कि पूरे साल मेहनत से तैयार किया गया गन्ना कुछ ही पलों में राख हो गया। इस अगलगी में करीब एक लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




