ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सर सिमरी फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज ,दो दर्जन नामजद

सिमरी फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज ,दो दर्जन नामजद

शिकायत दर्ज करायी गयी है। हांलाकि, पुलिस घटना में शामिल चार लोगों को पहले ही मौके से हिरासत में ले चुकी है। वहीं, पुलिस शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी कर रही है। घटना के बारे...

 सिमरी फायरिंग मामले में  प्राथमिकी दर्ज ,दो दर्जन नामजद
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरWed, 01 Jul 2020 07:02 AM
ऐप पर पढ़ें

सिमरी। एक संवाददाता

तिलकराय के हाता ओपी क्षेत्र के स्थानीय गांव में विवादित जमीन पर टाट बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए गोलीबारी में सोमवार की देर रात दोनों ओर से एक - दूसरे के खिलाफ फायरिंग का आरोप लगाते हुए थाने में दो दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करायी गयी है। हांलाकि, पुलिस घटना में शामिल चार लोगों को पहले ही मौके से हिरासत में ले चुकी है। वहीं, पुलिस शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

घटना के बारे में ओपी में दर्ज शिकायत के अनुसार, अशोक कुमार यादव विवादित जमीन पर टाट लगा रहे थे। उसेसे देखकर राजेश यादव जैसे ही घटना स्थल पर पहुंचे तो नामजद उनके साथ गाली- गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो नामजद उन्हें लाठी डंडे से पिटाई करने लगे। पीड़ित की शोर सुनकर जब मौके पर परिजन पहुंचे तो अवैध हथियारों से लैंस नामजदों ने जान मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसे देख पीड़ित परिजन के साथ वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले।

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि वह अपने जमीन में टाट बांध रहे थे कि नामजद हथियारों से लैस होकर आये। अकारण गाली- गलौज करने लगे। जब पीड़ित की ओर से इसका विरोध किया गया तो नामजद पहले लाठी- डंडे से पीटने लगे। पीड़ित की शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो नामजदों ने लोगों में भय पैदा करने की नीयत से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना को देखकर अशोक यादव अपनी जान बचाकर भागा। वहीं, मामले में ओपी प्रभारी जयप्रकाश का कहना हैं कि दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल विवादित जमीन पर किसी भी पक्ष की ओर से कोई भी कार्य नहीं किये जाने का आदेश दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें