
फाइलेरिया उन्मूलन में सभी की भागीदारी आवश्यक
बक्सर में डीएम साहिला ने 10 से 26 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की योजना बनाई है। इस दौरान सभी विभागों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। 11 फरवरी को मेगा कैंप दिवस मनाया जाएगा, जिसमें लाभार्थियों को दवा सेवन कराया जाएगा। जीविका के सदस्य व्यापक मोबिलाइजेशन का कार्य करेंगे।
बोलीं डीएम जीविका के सदस्य व्यापक मोबिलाइजेशन के कार्य को करेंगे दवा खिलाने के लिए सभी विभाग करें सहयोग, दिया निर्देश 10 से 26 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान बक्सर, हमारे संवाददाता। फाइलेरिया सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर डीएम साहिला ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि बिहार राज्य में फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से अभियान चलेगा। यह 10 से 26 फरवरी तक चलाया जाएगा। 11 फरवरी 2026 को मेगा अभियान के तहत विशेष रूप से मेगा कैंप दिवस मनाया जाएगा। इस मेगा कैंप मॉडल के माध्यम से प्रत्येक गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया जाएगा।
इस दिन लाभार्थियों, विशेषकर जीविका दीदियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को दवा सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दवा सेवन पूर्णतः प्रत्यक्ष निगरानी में कराया जाएगा। डीएम ने मेगा कैंप के प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु निम्नलिखित विभागों-इकाइयों की भूमिका एवं जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में दवा, रजिस्टर एवं रिपोर्टिंग प्रपत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। आशा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। प्रत्येक कैंप के लिए आरआरटी की तैनाती की जाएगी। संबंधित डॉक्टर लगातार निर्धारित कैंपों का भ्रमण कर करेंगे। जो भी समस्या आएंगी उसका तत्काल निदान करेंगे। वहीं आईसीडीएस के स्तर से हर आंगनबाड़ी केंद्र पर बैठने, पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था करेंगे। जीविका के सदस्य व्यापक मोबिलाइजेशन के कार्य को करेंगे। ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके। वहीं मुखिया-वार्ड सदस्य लोगों को इसमें भागीदार बनने के लिए प्रेरित करेंगे। यदि किसी स्तर से अफवाह फैलती है। तत्काल उसे रोकने का प्रयास करेंगे। प्रखंड प्रशासन सभी विभागों के बीच समन्वय एवं तैयारियों की सतत समीक्षा करेंगे। डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षकों के माध्यम से समुदाय एवं अभिभावकों को जागरूक कराये। आवश्यकता पड़ने पर मानव संसाधन सहयोग। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि कैंप समय पर प्रारंभ हो। दवा सेवन निगरानी में कराई जाये।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




