दो बच्चों के बाप ने सातवीं की नाबालिग छात्रा से शादी रचाई दूसरी शादी; मां ने दर्ज कराया नामजद केस

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, बक्सर
share

बक्सर में दो बच्चों के पिता के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के अपहरण और शादी का मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की की मां का आरोप है कि विकास मल्लाह ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर 12 दिन पहले अगवा किया और कोर्ट में शादी कराई। मां को डर है कि विकास उसकी बेटी को बेच सकता है।

दो बच्चों के बाप ने सातवीं की नाबालिग छात्रा से शादी रचाई दूसरी शादी;  मां ने दर्ज कराया नामजद केस

बिहार के बक्सर में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। सातवीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की को गायब करके एक ऐसे व्यक्ति ने शादी रचा ली है जिसके पहले से ही दो बच्चे हैं। लड़की की मां ने नगर थाने में केस दर्ज कराया है। मां ने आशंका जाहिर किया है कि आरोपी उनकी बेटी को बेच भी सकता है। इसी नीयत से उसने शादी के नाम पर बच्चो को बहला फुसलाकरअगवा कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मां ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक आरोपी विकास मल्लाह की बच्ची पर पहले से बुरी नजर थी। वह शहर के शांति नगर मोहल्ले में रहता है। बेटी 13 साल की है जो सातवीं क्लास में पढ़ती है। आरोपी विकास मल्लाह दो बच्चों का बाप है। जब भी बच्ची पढ़ने जाती थी तो वह उसे घूरता रहता था और लालच देकर झांसे में फंसाता रहता था। लड़की की मां ने विकास पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है कि उसने बेटी को बहला फुसला कर कहीं ले गया और उसके साथ शादी कर ली है।

मां ने यह भी आरोप लगाया है कि बच्ची की उम्र में हेरीफेरी की गयी है। बच्ची को बालिग बताने के लिए आरोपी ने उसके आधार कार्ड में गड़बड़ी करवा दिया। आधार कार्ड में उसकी जन्मतिथि बदलकर उसकी उम्र को बढ़ा दिया ताकि कोई कानूनी दाव पेंच में नहीं फंसे। लड़की अभी भी आरोपी के कब्जे में है। मां ने आशंका जाहिर किया है कि वह लड़की के साथ गलत काम करता है और उसके साथ अन्य लोगों से भी गलत काम करवाता है।

लड़की की मां का यह भी आरोप है कि विकास मल्लाह उसकी बच्ची को बेच भी सकता है। विकास एक गलत इंसान है जिसकी नजर ठीक नहीं है। पैसा कमाने के लिए पहले से गलत सलत काम करता रहा है। उसने पुलिस से शीघ्र अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। मा ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया पर गंभीरता से खोजबीन नहीं की जा रही है। बेटी के गायब होने से पूरा परिवार सदमे में है। कभी भी किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

इधर आरोपी के परिवार के लोग कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। वे किसी से मिलते भी नहीं हैं। पुलिस ने उन लोगों से कई बार पुछताछ की पर कुछ ठोस जानकारी नहीं दी जा रही है। आरोपी की पत्नी से पुलिस पति के बारे में पूछताछ कर रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।