ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सर बनाहीं गांव से बहू की हत्या के आरोप में ससुर गिरफ्तार

बनाहीं गांव से बहू की हत्या के आरोप में ससुर गिरफ्तार

नावानगर। एक संवाददाता रते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि विगत 11 सितम्बर को एनएच 30 पर परमानपुर गांव के पास एक महिला का हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया था। जिसके बाद अनुसंधान के...

 बनाहीं गांव से बहू की हत्या के आरोप में ससुर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरSat, 07 Nov 2020 11:10 AM
ऐप पर पढ़ें

नावानगर। एक संवाददाता

स्थानीय पुलिस ने बनाही गांव में छापेमारी कर बहू की हत्या के आरोपी ससुर गणेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि विगत 11 सितम्बर को एनएच 30 पर परमानपुर गांव के पास एक महिला का हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया था। जिसके बाद अनुसंधान के दौरान शव की पहचान कर ली गई थी। इस सम्बंध में मृतका के मायके वालों द्वारा ससुराल वालों पर हत्या कर शव फेंकने का प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में तत्काल करवाई कर देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। हत्या में संलिप्त मृतका का पति कोर्ट में सरेन्डर कर दिया है। ससुर फरार चल रहा था, जिसे शुक्रवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस कांड को लेकर परिजनों की ओर से हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से पुलिस ने इस मामले में देवर को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से कांड पर से पूरी तरह से पर्दा उठ गया। पुलिस ने इसी के बाद से पूरे मामले की छानबीन तो विवाहिता की हत्या का मामला सामने आ गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें