Farmers Meeting Held in Navanagar Discussing Kharif Crop Issues गोष्ठी में फसलों के रोग और निवारण की दी जानकारी, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsFarmers Meeting Held in Navanagar Discussing Kharif Crop Issues

गोष्ठी में फसलों के रोग और निवारण की दी जानकारी

नावानगर में कृषि कार्यालय में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को खरीफ फसल के रोग, उर्वरक उपयोग और फसल समस्याओं पर जानकारी दी गई। गोष्ठी का संचालन कृषि समन्वयक शंकर दयाल...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरThu, 18 Sep 2025 09:31 PM
share Share
Follow Us on
गोष्ठी में फसलों के रोग और निवारण की दी जानकारी

नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित कृषि कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि विभाग के कर्मी एवं पंचायत से आए जागरूक किसानों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जबकि, संचालन कृषि समन्वयक शंकर दयाल सिंह ने किया। गोष्ठी में किसानों को खरीफ फसल में लगने वाले रोग व्याधि, उर्वरक का उपयोग सहित खरीफ फसल के समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। धान और गेहूं फसल के अलावा बागवानी की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक तकनिकी प्रबंधक अंकुर राज, प्रखंड लेखापल राम नारायण त्रिवेदी, कार्यपालक सहायक मोहम्मद इबरार, किसान सलाहकार अशोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश, रणजीत कुमार, हरे कृष्ण गुप्ता, मुन्ना मंसूरी व अमित कुमार का योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।