किसानों रसायनिक उर्वरक कम डालने के लिये किया जा रहा उत्प्रेरित
01 से 30 जून तक खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को जैविक खाद डालने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अभियान में कृषि वैज्ञानिकों का सहयोग लिया जा रहा है, जिससे खेती की लागत कम करने और मिट्टी की सेहत सुधारने पर जोर दिया जा रहा है। किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

01 से 30 जून तक खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को जैविक खाद डालने के लिये किया जा रहा प्रोत्साहित इस अभियान में कृषि कॉलेज के वैज्ञानिका कर रहे सहयोग आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और मिट्टी की सेहत सुधारने के लिये किया जा रहा उत्प्रेरित फोटो- डुमरांव, निज संवाददाता। किसानों को रसायनिक उर्वरक खेतों में कम डालने, सही खाद का उपयोग करने को लेकर सही सलाह देने के लिये 01 से 30 जून 2026 तक खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कृषि वैज्ञानिक के साथ ही वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज के वैज्ञानिकों का सहयोग लिया जा रहा है। इससे खेती में कम लागत के साथ मिट्टी की उर्वा शक्ति को प्रभावित होने से रोका जा सके। इसके लिये किसानों को कम खाद और जैविक खाद के उपयोग के लिये प्रेरित किया जा रहा है।
अभियान की मुख्य बातें
इस दौरान कृषि मंत्री के द्वारा मुख्य फोकस ‘कम खाद सही खाद और सही सलाह’ के सिद्धांत को हर खेत तक पहुंचाना है को फोकस किया जा रहा है। इसकी जानाकरी देते हुए प्रखंड बीटीएस कल्याणी कुमारी ने देते हुए बताया की मिट्टी जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अधार पर ही संतुलित उर्वरक के प्रयोग के लिये प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के तहत हरी खाद, जैविक खेती और बायोप्रोडक्ट के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। जलवायु परिवर्तन को देखते हुए कृषि वैज्ञानिक सीधे खेतों पर जाकर किसानों को व्यवहारिक सलाह दे रहे हैं। कम पानी वाली फसलों, फसल विविधिकरण के बारे में भी बताया जा रहा है।
किसानों को मिलने वाले लाभ
उन्होंने बताया की इसके दौरान ही किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम सम्मान निधि से वंचित रहे गए पात्र किसानों को जोड़ने के साथ ही राष्ट्रीय दलहन, तिलहन मिशन और कृषि यांत्रीकरण का लाभ सीधे गांव स्तर तक सुलभ कराने पर जोर दिया जा रहा है। इस अभियान से किसानों को मिलने वाली योजनाओं जानकारी मिल रही है, जिससे उसका लाभ मिलने का रास्ता भी खुल रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


