करंट की चपेट में आने किसान की मौत, बिलख पडे परिजन
एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई, जब वह सुबह खेत में भिंड़ी की फसल के पटवन के लिए पहुंचा था। ग्रामीणों में बिजली कंपनी के खिलाफ गुस्सा है और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पेज-03 की लीड भिंड़ी की फसल के पटवन के लिए सुबह के वक्त खेत पर पहुंचा था किसान पटवन के दौरान टूटकर किसान पर गिर पडा धारा प्रवाहित तार, पलभर में खत्म हुआ जीवन किसान की मौत को लेकर लोगों में दिखा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर मुखर हुए लोग फोटो :-03, कैप्सन :- रविवार को किसान मौत के बाद अस्पताल में लगी ग्रामीणों की भीड़ बक्सर, हमारे प्रतिनिधि।
किसान की मौत
औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर के समीप रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। किसान के मौत को लेकर लोगों में बिजली कंपनी के खिलाफ गुस्सा देखा गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
परिवार का भरणपोषण
खेती से परिवार का करता था भरणपोषण : औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर गांव निवासी परमा पासवान का 45 वर्षीय पुत्र दिनेश पासवान खेती से परिवार का भरणपोषण करता था। परिजनों ने बताया कि मालगुजारी पर खेत लेकर खेती करते थे। खेती से चार बेटी और एक पुत्र की परवरिश खेती से हो रही थी। परिजनों ने बताया कि गांव के समीप खेत में भिंड़ी की फसल लगाएं थे। फसल के पटवन के लिए रविवार की सुबह खेत पर पहुंचे थे। पटवन के दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर किसान दिनेश के बदन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान दिनेश पासवान की मौके पर मौत हो गई।
बिजली कंपनी की लापरवाही
बिजली पोल की नहीं है व्यवस्था : ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कंपनी ने किसानों को नलकूप का कनेक्शन दिया है। कनेक्शन ले जाने के लिए बांस का उपयोग हुआ है। बिजली कंपनी ने पोल नहीं लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि बास के खंभे पर से गुजरने वाला तार ऊलझा हुआ था। इसी कारण तार टूटकर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण किसान की जान गई है। ग्रामीणों ने किसान के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
परिवार पर दुखों का पहाड़
मौत के साथ छीन गया नेवालाः किसान की मौत के साथ ही परिवार के छह सदस्यों के मुंह का नेवाला छीन गया है। पति की मौत के बाद पत्नी प्रभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों के आंखों के आ़ंसू सूख चुके है।किसान की मौत से हर किसी की आंखें नम थी। ग्रामीणों ने कहा कि किसान की मौत के साथ परिवार पर दुखों का पहाड टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। दलसागर गांव में मातम पसरा हुआ है। (बक्सर से अजय सिंह)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


