Buxar News: मध्य विद्यालय धरौली के बच्चों ने भरा हिन्दुस्तान ओलंपियाड का फार्म
Buxar News: बक्सर में, जदयू विधायक राहुल सिंह ने अपने गांव धरौली में 50 बच्चों का हिन्दुस्तान ओलंपियाड का फार्म भरवाया। इस प्रतियोगिता में सरकारी और निजी स्कूल के छात्र-छात्राएं उत्साह से भाग ले रहे हैं। राजनेता बच्चों को शामिल कराने के लिए अभियान चला रहे हैं, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

Buxar News: युवा के लिए -------- उत्साह जदयू विधायक ने अपने गांव धरौली में 50 बच्चों का फार्म भरवाया छात्र-छात्राओं में हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर दिख रहा उत्साह फोटो संख्या 11 कैप्शन - मध्य विद्यालय धरौली में हिन्दुस्तान ओलंपियाड का फार्म दिखाते छात्र-छात्राएं। बक्सर, कार्यालय संवाददाता। जिले के छात्र-छात्राओं में हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर काफी उत्साह है।
प्रतियोगिता में भागीदारी
कई सरकारी और निजी स्कूल के छात्र-छात्राएं फार्म भरकर जमा कर रहे हैं। एशिया लेबल पर हो रही इस प्रतियोगिता को लेकर शहर के साथ दूर-दराज गांवों में स्थित सरकारी और निजा स्कूलों के संचालक भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर उर्जा भर रहे हैं ताकि, एशिया लेबल पर हो रही इस प्रतियोगिता को लेकर बच्चों के बीच आपस में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्घा हो।
राजनीतिक समर्थन
जिले के कई राजनेता भी हिन्दुस्तान ओलंपियाड में बच्चों को शामिल कराने के अभियान में जुटे है। इनका मानना है कि उनके इलाके के बच्चे ओलंपियाड के जरिए अपनी प्रतिभा निखारेंगे। डुमरांव के जदयू विधायक राहुल सिंह ने अपने मूल गांव ब्रह्मपुर के धरौली स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय कैथी सह मध्य विद्यालय धरौली के 50 से अधिक बच्चों को हिन्दुस्तान ओलंपियाड का फार्म भरवाया है। हेडमास्टर विमलेश ओझा, नोडल शिक्षिका रौशनी उपाध्याय व शहनवाज अहमद सिद्दकी ने विधायक की पहल का स्वागत करते हुये सभी बच्चों के फार्म भरवाने में काफी सहयोग किया।


