Buxar News: ' एक पेड़ अटल जी के नाम' अभियान के तहत ब्रह्मपुर के गांवों में पौधारोपण

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘अटल ज्ञान संवर्धन परिषद’ ने निमेज, ब्रह्मपुर और रघुनाथपुर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और अटल जी को श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोग पर्यावरण संरक्षण और अधिक पौधे लगाने का संकल्प ले रहे थे।

Buxar News: ' एक पेड़ अटल जी के नाम' अभियान के तहत ब्रह्मपुर के गांवों में पौधारोपण

Buxar News: श्रद्धांजलि निमेज और रघुनाथपुर में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे अटल जी की पुण्यतिथि पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘अटल ज्ञान संवर्धन परिषद’ के तत्वावधान में ‘एक पेड़ अटल जी के नाम’ अभियान के तहत निमेज, ब्रह्मपुर और रघुनाथपुर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का विवरण

निमेज के बौरहवा बाबा शिव मंदिर के समीप, ब्रह्मपुर गांव और रघुनाथपुर के तुलसी आश्रम परिसर में ग्रामीणों व पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, दक्षिण बिहार प्रांत के जनसंवाद प्रमुख शैलेश कुमार ओझा ने किया। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

संकल्प और विचार

उपस्थित लोगों ने उनके राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनहित के आदर्शों को अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। पर्यावरणविद् रमेश कुमार ‘सुदामा’ ने कहा कि पौधे पर्यावरण संतुलन के साथ आने वाली पीढ़ियों को जीवन, ऑक्सीजन और हरियाली का उपहार देते हैं।

अटल जी की विरासत

उन्होंने कहा कि अटल जी के नाम पर लगाया गया बरगद का पौधा उनके विचारों की तरह दीर्घायु होकर लोगों को छाया और हरियाली प्रदान करेगा। कार्यक्रम में रमेश पांडेय ‘सुदामा’, विजय शंकर पाठक, सुबोध जयसवाल, राजाराम साह व श्रीकांत पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (ब्रह्मपुर से कुंदन ओझा)

सामान्य प्रश्न

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कौन सा कार्यक्रम आयोजित किया गया?
‘एक पेड़ अटल जी के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।