Enhancing Kharif Crop Yield Farmers Meeting Focuses on Soil Testing and Modern Techniques किसान गोष्ठी में खेती की नई तकनीक अपनाने पर जोर, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsEnhancing Kharif Crop Yield Farmers Meeting Focuses on Soil Testing and Modern Techniques

किसान गोष्ठी में खेती की नई तकनीक अपनाने पर जोर

इटाढ़ी में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें खरीफ फसल उत्पादन, भंडारण और प्रसंस्करण पर चर्चा हुई। प्रखंड प्रमुख ने मिट्टी परीक्षण और आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह दी। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरMon, 15 Sep 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
किसान गोष्ठी में खेती की नई तकनीक अपनाने पर जोर

खरीफ फसल उत्पादन, भंडारण और प्रसंस्करण की मिली जानकारी मिट्टी परीक्षण करा खेती करने से बढ़ेगी उपज और किसानों की आय फोटो संख्या- इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय में सोमवार को प्रखंडस्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मधुकर गुप्ता, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी हेमंत कुमार चौबे, हकीमपुर पंचायत मुखिया विनोद कुमार सिंह व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कमल पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि, अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिनेश सिंह और संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनिश्रद्धा प्रियदर्शी ने किया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम में फसल उत्पादन ,भंडारण और प्रसंस्करण की जानकारी देना था।

साथ ही, आत्मा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा की गई। प्रखंड प्रमुख ने मिट्टी जांच और आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह दी। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मिट्टी परीक्षण के आधार पर उर्वरक का उपयोग करने से उत्पादन और आय बढ़ेगी। कार्यक्रम में किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और सवाल पूछकर विशेषज्ञों से समाधान जाना। गोष्ठी से किसानों में नई तकनीक को अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ी। मौके पर परियोजना निदेशक रणधीर कुमार, वैज्ञानिक रामकेवल सिंह, मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार चौबे, शिवजी चौधरी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।