फोरलेन पर मुसीबत के दौरान हेल्पलाइन बना मदतगार

Nov 20, 2025 08:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

बक्सर और आरा के बीच फोरलेन पर मदत के लिए लगे हैं टोल फ्री नंबर इमरजेंसी हेल्पलाइन में लगे टॉल फ्री नंबर का संचालन दलसागर स्थित टॉल प्लाजा से हो रहा है। टोल वसूली के लिए चयनित एजेंसी ही इमरजेंसी

फोरलेन पर मुसीबत के दौरान हेल्पलाइन बना मदतगार

बक्सर और आरा के बीच फोरलेन पर मदत के लिए लगे हैं टोल फ्री नंबर हर 3 किलोमीट की दूरी पर सड़क के दोनों तरफ बनाए गए हैं हेल्पलाइन सूचना मिलने के बाद संकटग्रस्त लोगों एनएचएआई कर रहा उचित मदत फोटो संख्या। बक्सर, निज प्रतिनिधि। बक्सर-आरा एनएच-922 पर राहगीरों की सुविधा के लिए लगे टोल फ्री नंबर संकट की घड़ी में मदतगार साबित हो रहे हैं। हेल्पलाइन पर अपनी समस्या बताने वाले लोगों को न केवल सुरक्षित सफर की जानकारी दी जा रही है, बल्कि जरूरत पड़ने पर उनके पास एंबुलेंस, क्रेन व पेट्रोलिंग वाहन भी भेजी जा रही है। बक्सर और आरा के बीच फोरलेन पर सड़क किनारे हर 03 किलोमीटर की दूरी पर एक हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है।

सफर के दौरान जरूरत पड़ने पर राहगीर उसका बखूबी उपयोग भी कर रहे हैं। एनएचएआई ने देश के राष्ट्रीय उच्च पथों पर राहगीरों की मदत के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर लगाया है। यह सुविधा बक्सर-आरा फोरलेन पर भी है। तृतीय चरण के तहत शाहपुर (भोजपुर) से भरौली (यूपी) तक कुल 48 किलोमीटर लंबी बनी सड़क किनारे कुल 16 इमरजेंसी हेल्पलाइन यानी, राजमार्ग यातायात प्रबंधन प्रणाली (एचटीएमएस) लगाया गया है। प्रत्येक 03 किलोमीटर की दूरी पर यह सड़क के दोनों तरफ आमने-सामने लगे हैं। सफर के दौरान मुसीबत में फंसे यात्री इमरजेंसी हेल्पलाइन के पास जाकर टोल फ्री नंबर से मदत ले रहे हैं। हेल्पलाइन के खंभों पर एक बड़ा बॉक्स लगाया गया है, जिसमें हरे व लाल रंग के बटन हैं। बटन को पुश करने पर उन्हें लोकल भाषाओं में उचित सलाह देने के साथ आवश्यक्तानुसार एंबुलेंस, क्रेन व पेट्रोलिंग वाहन भेजी जा रही है, ताकि उनकी मदत कर सुरक्षित गंतव्य स्थान तक भेजा जा सके। इनसेट- पूरी तरह टॉल फ्री है इमरजेंसी हेल्पलाइन : इमरजेंसी हेल्पलाइन में लगे टॉल फ्री नंबर का संचालन दलसागर स्थित टॉल प्लाजा से हो रहा है। टोल वसूली के लिए चयनित एजेंसी ही इमरजेंसी हेल्पलाइन का संचालन कर रही है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि राहगीरों के लिए यह सहायता पूरी तरह टोल फ्री है। इसपर कॉल करने पर किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगता है। मुसीबत में फंसे यात्री हेल्पलाइन नंबर पर अपनी समस्या बताकर सहायता ले सकते हैं। गुरूवार को सफर के दौरान मुसीबत में फंसे धीरज शर्मा, प्रेम शुक्ला व शंकर प्रसाद ने टोल फ्री नंबर की सराहना करते हुए कहा कि फोरलेन पर लगी यह सुविधा निश्चित तौर पर राहगीरों के लिए मदतगार है। इसकी नियमित निगरानी होनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;