
चुनाव के चार दिन बाद भी नहीं लौटे कर्मी, कार्यालयों में झूल रहा है ताला
संक्षेप: कार्य कार्य एक सप्ताह से कार्यालय बंद रहने से लोगों का कार्य बाधित था कर्मियों के नहीं रहने से निराश होकर अपने -अपने गांव लौट गए फोटो संख्या- 02, कैप्सन- सोमवार को नावनागर में बंद पड़ा बीडीओ का चैंबर।...
कार्य एक सप्ताह से कार्यालय बंद रहने से लोगों का कार्य बाधित था कर्मियों के नहीं रहने से निराश होकर अपने -अपने गांव लौट गए फोटो संख्या- 02, कैप्सन- सोमवार को नावनागर में बंद पड़ा बीडीओ का चैंबर। नावानगर, एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव के चार दिन बाद भी नावानगर प्रखंड व अंचल कार्यालय कर्मी काम पर नहीं लौटे हैं। पहले फेज का चुनाव गुरुवार को ही समाप्त हो गया। मतगणना आगामी 14 नवंबर को है। बावजूद प्रखंड व अंचल कार्यालय में वीरानी छाई हुई है। सोमवार को बीडीओ, सीओ सहित अन्य सभी अधिकारी व कर्मियों के कमरे में तला झूल रहा था।

पिछले एक सप्ताह से कार्यालय बंद रहने से लोगों का कार्य बाधित था। जिसको लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर काफी संख्या में फरियादी पहुंचे हुए थे। लेकिन, कार्यालय में अधिकारी व कर्मियों के नहीं रहने से सभी निराश होकर अपने -अपने गांव लौट गए। भदार गांव के वृद्धा पेंशन लाभुक जनार्दन सिंह ने बता कि पिछले सोमवार को आए थे। बताया गया कि अभी सभी चुनाव में व्यस्त हैं। अगले सोमवार को आइएगा। आए तो कार्यालय में बीडीओ साहब सहित कोई भी कर्मी नहीं मिला। यही हाल अंचल कार्यालय का था। जहां सीओ से लेकर प्रधान सहायक व राजस्व कर्मचारी भी नदारद थे। काफी संख्या में फरियादी व चुनाव में लगाए गए वाहनों के मालिक पहुंचे हुए थे। लेकिन अधिकारी व किसी भी कर्मी के नहीं रहने से सभी निराश लौट गए। इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ रानी कुमारी ने बताया कि प्रधान सहायक का सिंगल विंडो पर ड्यूटी है। मेरी ड्यूटी भी अनुमंडल कार्यालय में चुनाव कार्य में लगाया गया है। राजस्वकर्मी, सीआई व अन्य कर्मियों को आना चाहिए। जो अनुपस्थित हैं, उनके विरुद्ध करवाई की जाएगी। इधर बीडीओ से उनका पक्ष जानने के लिए जब फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि वे चुनाव कार्य से बक्सर हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




