बकरीद पर नमाज अदा कर मांगी अमन - चैन की दुआ, गले मिल एक दूसरे को दी बधाई
नावानगर में बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई और बकरों की कुर्बानी शुरू हुई। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, और मस्जिदों के आसपास मेला का माहौल बना रहा।

नावानगर, एक संवाददाता।कुर्बानी (समर्पण) का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद बकरे की कुर्बानी का सिलसिला प्रारंभ हुआ । ईदगाहों एवं मस्जिदों में विशेष नमाज के लिए सुबह से नमाजियों की भीड़ जुटने लगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। कुर्बानी के बाद लोग अपने मित्रों के साथ दावतों में व्यस्त देखे गए। नावानगर के स्थानीय गांव, भटौली, भदार , पड़रिया, बेलहरी व केसठ प्रखंड के रामपुर, केसठ,किरनी आदि गांवों में बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस मौके पर मस्जिदों में मौलाना द्वारा नमाज अदा कराई गई। नमाजियों ने खुदा की इबादत कर अमन चैन के दुआ मांगी। इस मौके पर पुलिस व प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस की तैनाती की गई थी। सभी थाना की पुलिस अपने हापने क्षेत्र में पर गश्त करती नजर आई। इस दौरान मस्जिद व ईदगाहों के आसपास मेला का नजारा बना हुआ था। देर शाम तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी। (नावानगर से अरुण सिंह)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


