चौसा में धूमधाम के साथ मनाया गया ईद उल अजहा

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

चौसा में ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर पंचायत की जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय ने एक-दूसरे को बधाई दी और विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही।

चौसा में धूमधाम के साथ मनाया गया ईद उल अजहा

चौसा। ईद उल अजहा (बकरीद) का पावन पर्व गुरुवार को स्थानीय नगर पंचायत सहित प्रखण्ड के विभिन्न भागों में हर्ष और उल्लास के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत में स्थित जामा मस्जिद सहित प्रखण्ड के विभिन्न भागों में स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद गले लगाकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों तथा सभी मस्जिदों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती रही। ईद के अवसर पर लोगों ने विभिन्न तरह के व्यंजनों का जमकर लुत्फ भी उठाया। ईद को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।

मुस्लिम बहुल इलाकों में गुरुवार को सुबह से शाम तक खूब चहल-पहल और रौनक बनी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।