Buxar News: जरूरतमंदों की मदद के लिए सेना ने बढ़ाया हाथ
Buxar News: पेज-04 के लिएजरूरतमंद को की गई आर्थिक मदद जरूरतमंद परिवारों को अनवरत आगे भी सहायता करने का लिया निर्णय फोटो :-03, कैप्सन :- रविवार को पीड़ित परिजन से मिलने विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Buxar News: पेज-04 के लिए इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत बहुआरा गांव के जरूरतमंद को की गई आर्थिक मदद जरूरतमंद परिवारों को अनवरत आगे भी सहायता करने का लिया निर्णय फोटो :-03, कैप्सन :- रविवार को पीड़ित परिजन से मिलने विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे बक्सर, निज प्रतिनिधि। बक्सर लोकसभा क्षेत्र के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत बहुआरा गांव में आर्थिक रूप से कमजोर एक गरीब ब्राह्मण परिवार की मदद के लिए विश्वामित्र सेना ने सेवा और सहयोग की मिसाल पेश की है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में टीम ने पिंटू मिश्रा के परिवार को मकान निर्माण के लिए न केवल आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए और सहयोग करने का निर्णय लिया।
सहयोग प्रयास
संगठन की तरफ से जरूरी सामग्री उपलब्ध कराकर परिवार को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। सहयोग मिलने के बाद पिंटू मिश्रा के परिवार में खुशी का माहौल है। सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि विश्वामित्र सेना का उद्देश्य सनातन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ खड़ा होना है। जरूरतमंदों की सहायता कर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सेवा कार्य जारी रखेगा। ग्रामीणों ने विश्वामित्र सेना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरत के समय किसी परिवार के साथ खड़ा होना मानवीय संवेदना व सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है। ऐसे प्रयासों से समाज में परस्पर सहयोग और सेवा की भावना मजबूत होती है।


