
शिक्षकों ने बच्चों को भूकंप से बचाव के बताएं तरीके
कोरानसराय कोरानसराय उर्दू प्राथमिक विद्यालय में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मॉक ड्रिल प्राकृतिक आपदाओं से डरने के बजाय जागरूक रहना सिखाया गया फोटो संख्या- 16, कैप्सन- शनिवार को कोरानसराय उर्दू...
कोरानसराय उर्दू प्राथमिक विद्यालय में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मॉक ड्रिल प्राकृतिक आपदाओं से डरने के बजाय जागरूक रहना सिखाया गया फोटो संख्या- 16, कैप्सन- शनिवार को कोरानसराय उर्दू विद्यालय में भूंकप से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल करते बच्चे। डुमरांव, संवाद सूत्र। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के आलोक में कोरानसराय उर्दू प्राथमिक विद्यालय में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसके तहत विद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के फोकल शिक्षक तबरेज आलम के नेतृत्व में बच्चों को भूकंप से बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को यह बताया गया कि भूकंप आने की स्थिति में किस प्रकार सतर्कता और संयम से काम लेना चाहिए। इस दौरान बच्चों को भूकंप का मूल मंत्र झुको, ढको और पकड़ो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उसे व्यवहार में उतारने का अभ्यास भी कराया गया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे चट्टानों के टूटने और खिसकने से उत्पन्न होने वाला एक तेज और अचानक कंपन है। कहा कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से डरने के बजाय जागरूक रहना और सही जानकारी होना सबसे जरूरी है। बताया कि भूकंप आने पर जमीन हिलती है, जिससे इमारतें, पुल और अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। इस मौके पर इंद्रेश मिश्रा, मोहम्मद रहमतुल्ला, कार्तिक कुमार, सलोनी कुमारी, मधु कुमारी, सत्यम कुमार, शिवानी, नंदनी व सरिता थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




