चौसा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास उड़ती धूल से लोग परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

चौसा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के पास पिछले 10 साल से रोड ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। पानी का छिड़काव न होने से धूल उड़ती रहती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। लोग जल्द से जल्द पुल निर्माण और धूल से राहत की मांग कर रहे हैं।

चौसा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास उड़ती धूल से लोग परेशान

पेज चार के लिए --------- समस्या पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से हमेशा धूल उड़ता रहता है ट्रेनों के आने पर गुमटी बंद होने से काफी इंतजार करना पड़ता है चौसा। बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर स्थित चौसा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के पास पिछले 10 साल से बन रहा रोड ओवरब्रिज आने-जाने वाले लोगों को मुंह चिढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। अभीतक पुल का निर्माण पूरा नहीं होने से एक तरफ जहां वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को इस निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास से गुजरने पर ट्रेनों के आने पर गुमटी बंद होने से काफी इंतजार करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर ओवरब्रिज के किनारे बनाए गए डायवर्सन की इस स्थिति बद से बदतर होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इस मार्ग के गड्ढेनुमा रास्ते पर उड़ती हुई धूल आने-जाने वाले राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। चौसा गोला के रहने वाले मनीष कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि इस कच्चे रास्ते पर पुल निर्माण निगम के ठेकेदार द्वारा पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से हमेशा धूल उड़ता रहता है। इस वजह से आने जाने वाले राहगीरों के अलावा यहां रहने वाले लोगों और दुकानदारों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर हो रहा है। लोगों ने पिछले दस सालों से बनाए जा रहे पुल को यातायात के लिए जल्द से जल्द चालू करने के साथ ही उड़ती हुई धूल से निजात दिलाने की मांग की है। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।