Buxar News: शरारती तत्वों ने दस कठ्ठे में लगे टमाटर की फसल किया नष्ट
Buxar News: डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव में दस कठ्ठे जमीन पर लगी किसान अंजनी कुमार पांडेय की टमाटर की फसल शरारती तत्वों ने काटकर और कुचलकर नष्ट कर दी। सोमवार सुबह खेत पहुंचने पर किसान ने फसल की हालत देखी। उन्होंने बताया कि खेती ही उनके जीविकोपार्जन का साधन है और फसल के नुकसान से उनकी पूंजी तथा मेहनत दोनों बर्बाद हो गईं। किसान ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

टमाटर की फसल नष्ट, किसान ने लगाई न्याय की गुहार
Buxar News:
छानबीन फसल नष्ट होने से किसान की पूंजी-श्रम दोनों खत्म परेशान किसान ने थाने को दिया है लिखित आवेदन डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नंदन गांव के बधार स्थित दस कठ्ठे में लगे टमाटर की फसल को शरारती तत्वों ने नष्ट कर दिया। सोमवार की सुबह जब किसान खेत घूमने गया तो फसल की हालत देखकर डबडबा गया। आसपास के किसान भी खेत पर पहुंचे और किसान को कानून की मदद लेने की सलाह दी। किसान ने डुमरांव थाना को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के नंदन गांव निवासी किसान अंजनी कुमार पांडेय ने नगदी फसल के रुप में टमाटर की खेती की थी। किसान ने अपनी दस कठ्ठे जमीन पर टमाटर का फसल लगाया था। किसान के जीवकोपार्जन का साधन कृषि है। किसान ने बताया कि इस उम्मीद से टमाटर लगाया था कि फसल निकलने पर उसकी माली हालत बदल जाएगी। फसल स्वस्थ्य और अच्छा था। लेकिन, फसल को शरारती तत्वों की नजर लग गई थी और सबकुछ बर्बाद हो गया। किसान ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह खेत घूमने गया था। खेत में फसल की हालत देखकर दंग रह गया। टमाटर की फसल को काटकर और कुचलकर नष्ट कर दिया गया था। किसान ने कहा कि शरारती तत्वों के कारण पूंजी और श्रम दोनों नष्ट हो गया। इस घटना से आसपास के किसान भी भयभीत है।

