
उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. दिलशाद सम्मानित
युवा के लिएयुवा के लिए -------- बधाई मानवाधिकार आयोग ने गुड़गांव में किया सम्मानित देश के विभिन्न हिस्सों से जुटे थे प्रमुख चिकित्सक फोटो संख्या- 24, कैप्सन- नई दिल्ली में डॉक्टर दिलशाद आलम को...
युवा के लिए -------- बधाई मानवाधिकार आयोग ने गुड़गांव में किया सम्मानित देश के विभिन्न हिस्सों से जुटे थे प्रमुख चिकित्सक फोटो संख्या- 24, कैप्सन- नई दिल्ली में डॉक्टर दिलशाद आलम को सम्मानित करते अभिनेता चंकी पांडेय। बक्सर, निज प्रतिनिधि। विश्व मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दिलशाद आलम को चकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सिने अभिनेता चक्की पांडेय ने बिहार के शहाबाद क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मानवाधिकार इकाईयों को फैलाने के लिए दिया। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों के 50 अन्य चिकित्सकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मान देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी गई।

सम्मान पाकर गदगद मानवाधिकार आयोग के बिहार प्रदेश सचिव डॉ. दिलशाद ने कहा कि आज के आधुनिक युग में वायु प्रदूषण व जल प्रदूषण एक गंभीर समस्या है, इसपर प्रमुखता से बात होनी चाहिए। नारी शक्ति को अधिकार दिलाने के लिए मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय ने जो लड़ाई लड़ी है, वो काबीले तारीफ है। उन्होंने कहा कि अमेंडमेंट वैसे बनने चाहिए, जिससे किसी पर अत्याचार व भेदभाव न हो। बहरहाल, मानवाधिकार आयोग द्वारा सम्मानित करने के बाद डॉ. दिलशाद आलम को प्रवीण सिंह, मुकेश कुमार सिंह, जीवेश मिश्र, डॉ. वनी अब्दुल मजीद व डॉ. शादाब पद्मश्री ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


