सामाजिक समरसता व न्याय के लिए समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब
बक्सर जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए समानता, न्याय और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

युवा की लीड -------- बोलीं डीएम अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया माल्यार्पण समानता, न्याय व अधिकारों के लिए बाबा साहेब के योगदान को याद किया फोटो संख्या- 09, कैप्सन- मंगलवार को फाउंडेशन स्कूल में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाते शिक्षक। फोटो संख्या 13 कैप्शन - मंगलवार को आंबेडकर चौक स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर नारेबाजी करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय व अन्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। समानता के न्याय के पारंपरिक विचार को न्याय से प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता है। यह इसलिए क्योंकि केवल औपचारिक समानता असमान समाज में अन्याय को बढ़ावा देती है। डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज को समान रूप से लाने के लिए प्रयासरत थे।
उक्त बातें डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बक्सर जिला प्रशासन की आयोजित सेमिनार के दौरान कोषागार पदाधिकारी सुकर पासवान ने कहीं। कहा कि भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। वह समाज के निचले तबकों को ऊपर लाने की लड़ाई रहे थे। जब तक उनके विचारों को जिंदा रखा जाएगा। वह हमलोगों के बीच रहेंगे। उन्हें चाहकर कोई खत्म नहीं कर सकता है। आने वाली पीढ़ियों को उनके गुढ़ विचारों को पढ़ने और जानने की कोशिश करनी होगी। वहीं दूसरी ओर अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर डीएम साहिला ने पुष्पांजलि अर्पित की। सभी से उनके विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, सामाजिक समरसता और न्याय के लिए समर्पण का प्रतीक है, जिससे आज भी समाज को प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए उनके द्वारा समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की स्थापना के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय रही है और उनके सिद्धांत आज भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देंगे तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। पीजीआरओ शशिकांत पासवान व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मोती लाल दिनकर ने व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें व्यवहार में उतारने की आवश्यकता पर बल दिया। ---- अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय के संकल्प का लिया प्रण बक्सर। भाजपा जिला इकाई ने मंगलवार को अहिरौली स्थित पार्टी कार्यालय में भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित की। अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामाश्रय राम व संचालन जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, ज्ञान और संकल्पों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के कार्य ही उनका संदेश होते हैं और बाबा साहेब का जीवन समानता, न्याय और सशक्त समाज निर्माण का अद्वितीय उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान पंचम प्रसाद मंझरिया, दीपक कुमार, वुनेला राम, रविंद्र राम, विशाल कुमार, राजन प्रसाद, निर्भय राय, विनोद राय, मनोज पांडेय, रमेश गुप्ता, अविनाश पांडेय, उमाकांत पांडेय, सुनील सिंह, आशानंद सिंह सहित उपस्थित थे। ----- अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने संकल्प शिक्षा और समानता के मार्ग पर चलेंगे बक्सर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया। ओबीसी जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों जैसे छुआछूत, भेदभाव और असमानता को खत्म करने के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। बाबा साहेब ने अपने संघर्ष, ज्ञान और दृढ़ इच्छाशक्ति से समाज के वंचित वर्गों को नई दिशा दी और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार पांडे ने किया। मौके पर वीरेंद्र राम, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, दीनबंधु राम, उदय कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -------- सामाजिक परिवर्तन के महान योद्धा थे बाबा साहेब फोटो संख्या- 03, कैप्सन- मंगलवार को संत रविदास मंदिर सिमरी के प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते सांसद सुधाकर सिंह। सिमरी, प्रतिनिधि। स्थानीय गांव स्थित संत रविदास मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान अपने संबोधित में उन्होंने कहा कि बाबा साहब सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक परिवर्तन के महान योद्धा थे। उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। सांसद ने कहा कि भारतीय संविधान के माध्यम से देश में समानता और न्याय का मार्ग बाबा साहेब ने दिखाया था। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया। मौके पर पत्रकार सुंदर लाल, विमलेन्द्र कुमार, अटल बिहारी सिंह, नीरज कुमार, चन्द्रशेखर गिरी, मनोज प्रभाकर, सूरज कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। -------- समारोह पूर्वक मनी बाबा साहेब की जयंती डुमरांव। नगर के महरौरा मोड़ में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव बाबा साहेब आंबेडकर की 135 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा ने कहा कि धर्म, जाति व लिंग के भेदभाव को मिटाकर सभी को एक मंच पर लाने वाले बाबा साहेब आंबेडकर थे। हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। वहीं, पूजा कुमारी ने कहा कि बाबा साहेब की देन है कि संविधान के द्वारा मिले अधिकार से हम बोल रहे हैं, पढ़-लिख रहे हैं और राजनीति में सक्रीय हैं। जबकि, शिवानी सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों पर चलते हुए हमें समाज को जागरूक करना है। मौके पर मुखिया कृष्ण बहादुर, धर्मेन्द, नवीन, गोल्डेन कुमार, अर्जुन सहित दर्जों लोग उपस्थित थे। --------- आंबेडकर जयंती पर छात्रों को किया सम्मानित फोटो संख्या- 08, कैप्सन- मंगलवार को इटाढ़ी में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर छात्र को पुरस्कृत करती बीडीओ किरण कुमारी। इटाढ़ी। प्रखंड क्षेत्र के बसांव कला पंचायत में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से बनायी गई। इस अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत की मुखिया गीता देवी ने किया। जबकि, मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी किरण कुमारी मौजूद थी। कार्यक्रम में जुटे अतिथियों द्वारा बाबा साहेब के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किया गया। इस दौरान कुल 62 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों का मनोबल बढ़ता है। मौके पर राजदेव सिंह, जीपीएस हेमंत चौबे, थानाध्यक्ष अंकुश कुमार, उप मुखिया भरत चौबे आदि थे। --------- कांग्रेसियों ने मनाई बाबा साहब की जयंती बक्सर,। जिला कांग्रेस की तरफ से भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेदकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में शहर के अंबेदकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, कामेश्वर पांडेय, विनोद कुमार मौर्य, लक्ष्मण उपाध्याय सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करना जरूरी फोटो संख्या- 06, कैप्सन- मंगलवार को चौसा रेलवे स्टेशन के पास बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाते पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव व अन्य। चौसा। स्थानीय नगरपंचायत के रेलवे स्टेशन के पास स्थित चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के कार्यालय पर मंगलवार को यूनियन के महामंत्री सह पूर्व जिला पार्षद डॉ. मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी 135 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। डॉ. मनोज यादव ने कहा कि बाबा साहब केवल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाती है। आज के समय में बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करना और भी आवश्यक हो गया है, ताकि समाज में व्याप्त भेदभाव, अशिक्षा और अन्याय को समाप्त किया जा सके। बाबा साहब ने कठिन परिस्थितियों में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त की और पूरे देश के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने बच्चों को शिक्षित करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, कलम एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद चंदन चौधरी, अशोक यादव, विजय राम, भुवर राइन, दीपक कुमार, गोविंद खरवार, मंटू चौरसिया, मुन्ना खरवार, श्रीमन नारायण पाण्डेय, मुन्ना चौधरी और सनोज राम सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। ----------- उत्साह के साथ मनाया गया अंबेडकर जयंती ब्रह्मपुर। संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भाजपा बगेन मंडल के बगेन शक्ति केंद्र बूथ संख्या 393 महादलित बस्ती में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के बगेन मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन ने कहा कि बाबा भीमराव अम्बेडकर भारतीय विधिवता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ के साथ-साथ एक समाज सुधारक भी थे। भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शंभू चंद्र वंशी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक सभी क्षेत्रों में लोकतंत्र की वकालत की। एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भीमराव अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है। इस दौरान बगेन महा दलित बस्ती के पांच महिला व पांच पुरुषों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इसमें मंडल महामंत्री मंजी पासवान, रामजी कुमार, शिव रतन राम, सत्येंद्र राम, अंजाम राम, श्री निवेश राम, मोहन राम, लालबाबू राम, चन्द्रिका राम, इंदू देवी, गीता देवी, संगीता देवी, राजमाता देवी, मंजू देवी, गुड़िया देवी थीं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


