आम जनता से संबंधित मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होगी बर्दाश्त

Jan 17, 2026 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

डीएम साहिला ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अपटूडेट रिपोर्ट न देने पर कई अधिकारियों का वेतन रोका गया। उन्होंने पारदर्शिता, समयबद्धता और उत्तरदायित्व पर जोर दिया और सभी कर्मियों की नियमित उपस्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया।

आम जनता से संबंधित मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होगी बर्दाश्त

बोली डीएम 15 दिनों पर अपडेट प्रतिवेदन समर्पित करने का दिया निर्देश पारदर्शिता, समयबद्धता व उत्तरदायित्व पर दिया विशेष जोर बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शनिवार को अलग-अलग विभाग के प्रधान लिपिक व विभिन्न शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता डीएम साहिला ने किया। इस दौरान अपटूडेट प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने पर उन्होंने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, बैंकिंग शाखा, योजना कार्यालय, पंचायत शाखा व आईसीडीएस के प्रधान लिपिक के 01 दिन का वेतन रोक कर शोकॉज किया। उन्होंने कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया कि शाखा में कार्यरत सभी कर्मियों का ससमय बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इसके साथ ही कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता व उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। डीएम ने कहा कि आम जनता से संबंधित मामलों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में प्रभारी पदाधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों की नियमित उपस्थिति, कार्य निष्पादन की गुणवत्ता व अनुशासन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालय प्रधान को कोर्ट केस, विधानसभा प्रश्न, कर्मियों का प्रोन्नति, एसी व डीसी बिल, लंबित पत्र, लंबित संचिका, कैशबुक की छायाप्रति हर 15 दिनों पर अपडेट प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। वहीं ई-ऑफिस प्रणाली, फाइल ट्रैकिंग, अभिलेखों के डिजिटलीकरण व सूचना के अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत की स्थिति में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। मौके पर डीडीसी निहारिका छवि व एडीएम अरूण कुमार सिंह थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।